{"_id":"38f9484865103403afed605d1529351e","slug":"facebook-mother-go-back-her-country-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वतन रवाना हुईं डिबरा एन मिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वतन रवाना हुईं डिबरा एन मिलर
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर संपर्क में आने के बाद पिपराइच के कृष्ण तिवारी को बेटे का दर्जा देने वाली लॉस एंजिल्स से आईं डिबरा एन मिलर उनकी शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार को वतन वापसी का सफर शुरू किया। कृष्ण तिवारी के घरवालों के अलावा नगर पंचायत की तरफ से जब उन्हें विदाई दी गई तबसभी की आंखे नम हो गई। डिबरा एन मिलर ने कहा कि उन्हें यहां बहुत प्यार मिला है, वह दोबारा भारत जरूर आएंगी।
नगर पंचायत की तरफ से उन्हें राम, लक्ष्मण सीता और गांधी जी की प्रतिमा और सामाजिक कार्यकर्ता धीरेंद्र की तरफ से श्रीमद्भागवत गीता भेंट की गई। पिपराइच के वार्ड नंबर 9 के रहने वाले 24 वर्षीय कृष्णा तिवारी की चार साल पहले फेसबुक से लॉस एंजिल्स की रहने वाली डिबरा एन मिलर से दोस्ती हुई। वह 25 जनवरी को गोरखपुर पहुंचकर गोकुल अतिथि भवन में आयोजित कृष्णा तिवारी के तिलक और 29 को शादी समारोह में भी शामिल होकर मां का फर्ज निभाईं।
शनिवार दोपहर दो बजे जब कृष्णा तिवारी के घरवाले उनकी विदाई की तैयारी कर रहे थे तब सभी सदस्य भावुक हो गए। डिबरा एन मिलर ने कहा कि कि भारत आकर वह बहुत खुश हैं। यह अद्भुत देश है। उन्हें यहां लोगों से बहुत प्यार मिला। समय मिलने पर वह फिर आएंगी। यहां से जाने का मुझे बहुत दुख है। नगर पंचायत की ओर से आयोजित विदाई कार्यक्रम में चेयरमैन बेचना देवी के अलावा सभासद रामजान अली, खुर्शीद अंसारी, सुमेश्वर प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।