{"_id":"5d3dde738ebc3e6ce04caa50","slug":"exident-gorakhpur-news-gkp315641792","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो कांवड़ियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो कांवड़ियों की मौत
विज्ञापन
आक्रोशित कांवड़ियों ने डायल 100 पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
- फोटो : BASTI
हादसों में दो कांवड़ियों की मौत
भड़का गुस्सा, यूपी 100 की गाड़ी में तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया/विक्रमजोत(बस्ती)। सड़क हादसों में 24 घंटे में बस्ती के दो कांवड़ियों की मौत हो गई। पहली घटना में फोरलेन पर घायल कांवड़िये की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने यूपी 100 की गाड़ी में तोड़फोड़ की। दूसरी घटना में छावनी थाना क्षेत्र के अमोढ़ा में ईदगाह के पास कांवड़ियों की बाइक साइकिल से टकरा गई। हादसे में घायल एक कांवड़िये की अयोध्या में इलाज के दौरान मौत हो गई।
शनिवार रात अयोध्या से जल लेकर भद्रेश्वरनाथ मंदिर जा रहे कोतवाली क्षेत्र के लटवा निवासी रामकेस (45) रजौली गांव के पास फोरलेन पर डिवाइडर से सटकर सो गए। रविवार सुबह तेज रफ्तार कार उनका पैर कुचलते हुए निकल गई। दूसरे कांवड़ियों ने यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस वैन के पहुंचते ही गुस्साए कांवड़ियों ने उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। हर्रैया थाने के एसओ ओम प्रकाश यादव ने कांवड़ियों को शांत कराया और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने की वजह से रामकेस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। उधर, छावनी थाना क्षेत्र के जद्दूपुर के सेतू उर्फ रामटहल (38) तथा वीरेंद्र चौधरी (40) निवासी शिवपुर बाइक से कांवड़ यात्रा से लौट रहे थे। रामजानकी मार्ग स्थित अमोढ़ा कस्बे के पास वे सामने से आ रहे साइकिल सवार राजन (16) व महेंद्र(19) निवासी अमोढ़ा से टकरा गए। हादसे में चारो गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से रामहटल की जिला अस्पताल अयोध्या में इलाज के दौरान मौत हो गई।