फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   exam of BPEd of 2014-15 does not happen till

कक्षा की गणित में फंसा 600 का भविष्य

Fri, 12 Aug 2016 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 12 Aug 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
exam of BPEd of 2014-15 does not happen till
exam - फोटो : file photo
बीपीएड के 2014-15 सत्र की वार्षिक परीक्षा अभी तक नहीं हो सकी है। इसके पीछे 210 दिन कक्षा संचालन की गणित है, जिसके फेर में दर्जन भर कॉलेजों के 600 विद्यार्थियों का कॅरियर फंसा हुआ है। इनमें परेशान कुछ छात्रों ने शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक से मिलकर जल्द परीक्षा कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


दरअसल परीक्षा कराने की मंशा के साथ डेढ़ महीने पहले यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी बीपीएड कॉलेजों से 210 दिन के कक्षा संचालन का माहवार ब्यौरा मांगा था। साथ ही एनसीटीई की ओर से पाठ्यक्रम और यूनिवर्सिटी या शासन की ओर से संबद्धता और कक्षा संचालन के आदेश का प्रमाण प्रस्तुत करने को भी कहा। इसके लिए सप्ताह भर की मियाद तय की गई लेकिन डेढ़ महीना बीत गया, कॉलेजों ने यह ब्यौरा नहीं दिया। कॉलेज प्रबंधन से परीक्षा की गुहार लगा कर थक चुके छात्रों में से कुछ छात्र जब शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक से मिले तो उन्होंने कॉलेज द्वारा ब्यौरा न देने की बात कहकर रजिस्ट्रार ऑफिस का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन


विद्यार्थी जब रजिस्ट्रार आफिस पहुंचे तो वहां भी उन्हें वही जवाब मिला। छात्रों ने जब कुलपति से मिलने की कोशिश की तो परिसर में उनकी गैर मौजूदगी उन्हें निराश कर गई। निराश छात्र हारकर यह कहते हुए वापस लौट गए और अपनी दिक्कत से कुलपति को रूबरू कराने वे फिर प्रशासन भवन आएंगे। प्रशासनिक भवन पहुंचने वाले छात्रों में श्रीनाथ, जयकार प्रसाद, प्रवीण कुमार, रामनाथ, प्रवीण कुमार सिह, सर्वेश कुमार, विकास, गौरव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी परीक्षा कराने के लिए तैयार है। कॉलेजों के मांगे गए ब्यौरे उपलब्ध कराते ही इस प्रकरण को प्रवेश समिति और फिर परीक्षा समिति के समक्ष रखा जाएगा। दोनोें समितियों से स्वीकृत होते ही परीक्षा की तारीख घोषित कर दी जाएगी।
- डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक, गोरखपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed