फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maa Tujhe Pranaam campaign organised by Amar Ujala in Gorakhpur, UP

मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान: 1,45,572 पेटिंग्स बनाकर गोरखपुर-बस्ती के छात्रों ने रचा कीर्तिमान

Sat, 10 Aug 2019 05:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 10 Aug 2019 05:33 AM IST
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranaam campaign organised by Amar Ujala in Gorakhpur, UP
अमर उजाला अभियान - फोटो : Amar Ujala

‘जश्ने आजादी को दिल से मनाना है, अपनी भावनाओं को आकार दें’, मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान की कड़ी में अमर उजाला के इस आह्वान पर गोरखपुर-बस्ती मंडल के छात्रों ने देशभक्ति की थीम पर गुरुवार को 1,45,572 पेटिंग्स बनाकर अभूतपूर्व कीर्तिमान रच दिया। शुक्रवार को पेटिंग्स की गिनती पूरी हो सकी,  पेटिंग्स को गिनने में ही 24 घंटे से ज्यादा समय लग गया।

विज्ञापन


दोनों संभागों के ज्यादातर सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। आसानी से यकीन नहीं आएगा कि कुशीनगर से 45,200 और महराजगंज से 33,350 पेंटिंग्स अमर उजाला दफ्तर को प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर-24,300, बस्ती 14400, सिद्धार्थनगर-11872, देवरिया-10870 और संतकबीरनगर के 5580 छात्रों  ने देशभक्ति का भाव जगाती पेंटिंग्स उत्साह से बनाई। अब निर्णायक मंडल के सदस्य एक-एक पेंटिंग्स देखकर विजेता का निर्णय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त के बाद अलग-अलग वर्ग (कक्षा 1-5, कक्षा 6-8 और कक्षा 9-12) के विजेताओं के नाम का एलान होगा। कक्षा 9 से 12 वर्ग के पहले विजेता को परिवार सहित जयपुर जाने का मौका मिलेगा, और विजेताओं को ब्रांडेड कंपनी के म्यूजिक सिस्टम देकर पुरस्कृत किया जाएगा। आकर्षक पेटिंग्स बनाने वाले छात्रों को बड़ी संख्या में सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed