फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   eve teasing with miners, beten

छेड़खानी के विरोध पर किशोरियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sun, 21 Jul 2019 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
eve teasing with miners, beten
छेड़खानी के विरोध पर किशोरियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

खोराबार/कुसम्ही। खोराबार इलाके में खेत में रोपाई कर रहीं छह किशोरियों से (उम्र 15 से 17 के बीच) मनचलों ने छेड़खानी की और विरोध करने पर उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों के जुटने पर मनचले फरार हो गए। किशोरियों ने दो नामजद समेत छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खोराबार के जगदीशपुर स्थित फोरलेन के बगल के एक गांव में शनिवार की दोपहर खेत में गांव की छह किशोरियां धान रोप रही थीं। इस बीच छह से सात की संख्या में युवक आए और खेत में जाकर एक किशोरी से छेड़खानी करते हुए खींच कर ले जाने लगे। अन्य किशोरियों ने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ भी छेड़खानी की। इसके बाद मनचले युवकों ने गुंडई दिखाते हुए सभी किशोरियों को खेत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शोर मचाने पर जब गांव के लोग जुटे तो मनचले वहां से फरार हो गए। किशोरियां अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। युवतियों ने बहरामपुर अहिरवाती टोले के दो नामजद छह अज्ञात युवकोें पर आरोप लगाया है। आरोपी युवक फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पहले भी दो बार हो चुकी है छेड़खानी
किशोरियों ने बताया कि इससे पहले भी एक दूसरे व्यक्ति के खेत में रोपाई के दौरान बुधवार और शुक्रवार को दो बार उन्हीं युवकों ने छेड़खानी की थी। लोकलाज के डर से वे थाने नहीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में दरोगा ने कहे अपशब्द
शिकायत लेकर थाने पहुंची किशोरियों को थाने के एक दरोगा ने शिकायत सुनने के बाद कार्रवाई की जगह उन्हें ही दोषी ठहराते हुए अपशब्द कहे। बाद में इंस्पेक्टर के निर्देश के बाद कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed