यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षाएं दो जून से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवेश परीक्षाओं के समन्वयक प्रो. अजेय गुप्ता ने बताया कि दो जून को सुबह नौ से 11:30 बजे तक छह केंद्रों पर बीकॉम प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। दूसरी पाली (दोपहर 2 से 4.30 बजे) में चार केंद्रों पर बीसीए, बीएससी कृषि की प्रवेश परीक्षाएं होंगी। इसी तरह से तीन जून को सुबह एलएलबी और दोपहर की पाली में बीबीए, बीजे की प्रवेश परीक्षाएं कराई जाएंगी। चार जून को 11 केंद्रों पर बीए की परीक्षा कराई जाएगी। यूनिवर्सिटी कैंपस में नौ और सेंट एंड्रयूज कॉलेज में दो केंद्र बने हैं। इसमें करीब छह हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
स्नातक विज्ञान नर्सिंग, एमएलटी और फि जियोथेरेपी की प्रवेश परीक्षा 20 जून को होगी। स्नातक की अन्य प्रवेश परीक्षाएं पांच से 12 जून तक कराई जा सकेंगी। प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जो परीक्षार्थी किन्हीं कारणों से अब तक अपना प्रवेश पत्र डाउन लोड नहीं कर सके हैं, वह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट ddugu.edu.in पर जाकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। चीफ प्राक्टर प्रो. सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स के साथ आने पर रोक लगा दी गई है।
स्नातक प्रवेश परीक्षा - तारीख - समय
बीसीए तथा बीएससी (कृषि) - 2 जून - दोपहर 2 बजे से 4.30
बीकॉम - 2 जून - सुबह 9 से 11.30 बजे
एलएलबी - 3 जून - सुबह 9 से 11.30 बजे
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म व बीबीए - 3 जून - दोपहर 2 से 5 बजे
बीए - 4 जून - सुबह 9 से 11.30 बजे
बीएससी, गण्ति समूह - 20 जून - सुबह 9 से 11.30 बजे
बीएससी, जीव विज्ञान समूह - 20 जून - दोपहर 2 से 4.30
एमए प्रवेश परीक्षा
एमए (शिक्षा शास्त्र), एलएलएम - 5 जून - सुबह 9 से 11 बजे
अर्थ शास्त्र, पर्यावरण विज्ञान - 5 जून - दोपहर 2 से 4 बजे
समाज शास्त्र, दृश्यकला - 6 जून - सुबह 9 से 11 बजे
प्राचीन इतिहास, इलेक्ट्रोनिक्स, वनस्पति विज्ञान - 6 जून - दोपहर 2 से 4 बजे
रसायन शास्त्र, गृह विज्ञान - 7 जून - सुबह 9 से 11 बजे
बायोटेक्नोलॉजी, संस्कृत, सांख्यिकी - 7 जून - दोपहर 2 से 4 बजे
मनोविज्ञान, एमकॉम, डिफेंस स्टडीज - 8 जून - सुबह 9 से 11 बजे
मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास - 8 जून - दोपहर 2 से 4 बजे
भौतिकी, राजनीति विज्ञान - 9 जून - सुबह 9 से 11 बजे
उर्दू, भूगोल, प्राणि विज्ञान - 9 जून - दोपहर 2 से 4 बजे
हिंदी, माइकोबायोलॉजी - 10 जून - सुबह 9 से 11 बजे
अंग्रेजी, गणित, कृषि, सतत, शिक्षा और प्रसार कार्य - 10 जून - दोपहर 2 से 4 बजे
एमएड (प्रथम प्रश्नपत्र तथा द्वितीय प्रश्नपत्र) - 11 जून - सुबह 9 से 11 बजे, दोपहर 2 से 4 बजे