फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   engineers strike

आंदोलन में शामिल हुए पूर्वांचल के सभी अभियंता

Sat, 19 Mar 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 19 Mar 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
engineers strike
मोहद्दीपुर में मुख्य अभियंता को ज्ञापन देते इंजीनियर। - फोटो : shivharsh
एक्सईएन एके श्रीवास्तव पर हमला करने के आरोपी जेई की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अभियंताओं का आंदोलन गहराता चला जा रहा है। शनिवार को पूर्वांचल के सभी एक्सईएन कार्य बहिष्कार पर रहे। राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के मुताबिक 22 मार्च से पूरे प्रदेश के एक्सईएन कार्य बहिष्कार करेंगे। उधर, विवाद की जांच कर रही कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौंप दी है। इस मामले में मुख्य अभियंता डीके सिंह का कहना है कि रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संघ के अनुसार गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, मऊ, इलाहाबाद के अभियंताओं ने अपने-अपने मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर आरोपी जेई की गिरफ्तारी की मांग की है। उधर अभियंता संघ ने शनिवार को गोरखपुर गेस्ट हाउस में बैठक कर आरोप लगाया कि मुख्य अभियंता का प्रश्रय मिलने और प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपी जेई सभी बिजली दफ्तरों का माहौल खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तारी नहीं हुई तो बंद होगा काम 
गोरखपुर। महराजगंज के एक्सईएन एसपी गौतम पर हुए हमले के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने शनिवार को मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे 21 से कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 करोड़ की हुई वसूली
गोरखपुर। बकाए की वसूली और ओटीएस कैंप में रजिस्ट्रेशन से गोरखपुर जोन में शनिवार को निगम को करीब पांच करोड़ रुपये की आय हुई। विद्युत वितरण खंड से जहां 1.26 करोड़ रुपये की आय हुई वहीं वितरण खंड द्वितीय से 96.12 लाख, महराजगंज से 17.45 लाख, आनंदनगर से 22 लाख, देवरिया से 29.62 लाख, सलेमपुर से 43.30 लाख, कसया से 23.82 लाख, पडरौना से 12 लाख रुपये की आय हुई। ओटीएस कैंप में करीब दो हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। 


छुट्टी में भी खुले रहेंगे कैश काउंटर
गोरखपुर। मुख्य अभियंता डीके सिंह ने बताया कि मार्च क्लोजिंग की वजह से 20 से लेकर 26 मार्च तक छुट्टी के दिन भी कैश काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान राजस्व वसूली से लेकर बकाएदारों के कनेक्शन काटने तक की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed