फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Employess demonded salery with 7th pay commission

शासनादेश के बाद भी नहीं मिल रहा 7वां वेतनमान

Sun, 29 Jan 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 29 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Employess demonded salery with 7th pay commission
नगर निगम।
नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासनादेश के बाद भी 7वां वेतनमान नहीं मिल पा रहा है। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने शनिवार को नगर आयुक्त को इस संबंध में ज्ञापन दिया और 7वां वेतनमान जल्द देने के साथ ही निगम के दैनिक वेतन कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन


कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने तीन सूत्री ज्ञापन में कहा है कि शासनादेश के अनुसार 7वें वेतन आयोग का लाभ देते हुए सभी कर्मचारियों को जनवरी 2017 का वेतन भुगतान किया जाए। 31 दिसंबर 2001 से पूर्व से कार्यरत दैनिक वेतन कर्मचारियों को विनियमित कर जनवरी 2017 का वेतन फरवरी में ही भुगतान किया जाय और राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि को केवल वेतन आदि मदों में ही व्यय करने के लिए सुरक्षित किया जाए।
विज्ञापन


चिंता जताते हुए कहा कि 7वें वेतन आयोग के अनुसार कर्मचारियों एवं दैनिक वेतन कर्मचारियों को विनियमित करने के बाद वेतन आदि के मद में अधिक व्यय होना है इसलिए राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि को वेतन आदि के अतिरिक्त अन्य मदों में भुगतान किया जाएगा तो कर्मचारियों का वेतन भुगतान अधर में पड़ जाएगा तथा समय से वेतन का निर्धारण न होने पर कर्मचारियों के वेतन का संकट उत्पन्न हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग जल्द नहीं मानी गई तो कर्मचारियों आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed