फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Employees are on strike in Nagar Nigam

नहीं खुला ताला, नगर निगम में ठप रहा काम

Tue, 20 Sep 2016 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 20 Sep 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
Employees are on strike in Nagar Nigam
नगर न‌िगम
कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के समर्थन में आज नगर निगम में काम ठप रहा। न सिर्फ आवश्यक सेवाएं बंद रहीं बल्कि नगर निगम दफ्तर में ताला तक लटका रहा। नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष ने बुधवार को भी हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


18 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी संगठनों की 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल के क्रम में सोमवार को नगर निगम के सभी विभागों में कामकाज ठप रहा। हालांकि सुबह पांच से आठ बजे तक पानी की सप्लाई तो दी गई, लेकिन इसके बाद उसे भी ठप कर दिया गया। इस दौरान कुछ इलाकों में लोगों ने खुद ही ट्यूबवेल चला लिया, लेकिन बड़े ट्यूबवेल से सप्लाई पूरी तरह से ठप रही। कमोवेश यही स्थिति सफाई व्यवस्था की भी रही। ठेके वाले इलाकों में भी सफाई व्यवस्था ठप रही। निगम के स्टोर से एक भी कूड़ा गाड़ी नहीं निकली।
विज्ञापन


कर्मचारी कामकाज छोड़कर सुबह 10 बजे नगर निगम में इकट्ठा हुए। अन्य विभागों के विभिन्न संगठन के पदाधिकारी भी समर्थन में पहुंचे। सरकार विरोधी नारे के बाद नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष कौशल कुमार शुक्ला ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। बुधवार को भी सभी आवश्यक सेवाएं ठप रहेंगी। न तो पानी की सप्लाई होगी और न ही शहर से कूड़ा उठाया जाएगा। इस दौरान रामप्रकाश सिंह, रवींद्र कुंवर, शेषनाथ पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, शक्ति मिश्रा, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed