फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   electricty lack in 20 colony for 7 hrs

सात घंटे बिजली के लिए परेशान रहे 20 मोहल्ले के लोग

Sat, 30 Jan 2016 11:23 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
electricty lack in 20 colony for 7 hrs
आवास विकास कॉलोनी और दिव्यनगर में फीडर की सप्लाई बंद कर देने से 20 मोहल्लों में सात घंटे बिजली गुल रही। गुस्साए लोगों ने अधिकारियों को फोन करके आपत्ति जताई। इसके बाद क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

दरअसल दिव्यनगर सब स्टेशन से जुड़े इलाके में 11 केवीए का तार बदला जाना था।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होने के बावजूद विभाग के अधिकारियों ने यह सूचना किसी को नहीं दी और सुबह 11 बजे बिजली काट दी। इससे सिंघड़िया, कूड़ाघाट, मालवीय नगर, महादेव पुरम, वीर बहादुर पुरम, दिव्यनगर, आवास विकास कॉलोनी समेत 20 से ज्यादा मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। कई घंटे इंतजार करने के बाद भी जब बिजली नहीं आई तो क्षेत्र के लोगों ने सब स्टेशन समेत बिजली विभाग के जेई और एई को फोन मिलाते रहे, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने अधिकारियों को फोन करना शुरू किया। तब जाकर शाम छह बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। इससे लोगों को पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed