{"_id":"397d1256a284b03e4a30d506da57cfd0","slug":"electricity-produce-from-waiste-as-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर की तर्ज पर कूडे से बनाई जाएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर की तर्ज पर कूडे से बनाई जाएगी बिजली
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने रविवार को नगर आयुक्त के साथ मोहारीपुर (जंगल बहादुर अली) का निरीक्षण किया। उन्होंने रामपुर की तर्ज पर शहर के कूड़े से बिजली बनाने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि कूड़े के निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट नहीं होने से गोरखपुर शहर स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल नहीं हो सका। इसलिए इसके लिए बहुत प्रयास करने की जरूरत है। इस प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित साइट का निरीक्षण करने के बाद नगर विधायक ने कहा कि इसके लिए वो नगर विकास मंत्री से बातचीत करके जल्द से जल्द स्वीकृति दिलाने की कोशिश करेंगे।
मोहरीपुर (जंगल बहादुर अली) का निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि अब इस कार्य को पूरी प्रमाणिकता से तेजी से करने की जरूरत है। नगर आयुक्त ने बताया कि कूड़ा निस्तारण केंद्र और ताल के बीच में बंधा बनाकर जलभराव की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कूड़े से नान डिग्रेडेबुल हिस्से को अलग करने की प्रक्रिया का निरीक्षण कराने के बाद प्रयोग के तौर पर सिविल लाइंस वार्ड का कूड़ा यहां लाने की बात कही।