फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   electricity problem will be finished in gorakhpur-basti division

गोरखपुर-बस्ती मंडल में दूर होगा बिजली संकट

Thu, 27 Oct 2016 01:46 AM IST
अनुपम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
अनुपम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 27 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
electricity problem will be finished in gorakhpur-basti division
electricity - फोटो : Demo Pic
बिजली संकट से जूझ रहे गोरखपुर और बस्ती मंडल के लोगों को जल्द ही इससे निजात मिलने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) ने दोनों मंडलों में नए पावर हाउस स्टेशनों का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके बन जाने के बाद लाखों लोगों को अबाध रूप से बिजली की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन


गांवों में बिजली का अभाव और कस्बों में लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लाखों लोगों को राहत देने के लिए दोनों मंडलों में प्रस्तावित 132 और 220 केवीए के पावर हाउस स्टेशनों के निर्माण में तेजी लाई गई है। 132 केवीए के पावर हाउस गोरखपुर में भटहट (एफसीआई), देवरिया में विकास खंड भटनी के पूरनछापा व रुद्रपुर, महराजगंज के नौतनवां और सिद्धार्थनगर के इटवा में बनने शुरू हो गए हैं। इसके अलावा सिद्धार्थनगर के बांसी में 220 केवीए का भी पावर हाउस बनाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि एक पावर हाउस के बनने के बाद कम से कम 50 हजार लोगों को बिजली संकट से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

रूधौली में है जमीन की दरकार

बस्ती के रूधौली में 132 केवीए के पावर हाउस स्टेशन का निर्माण होना है, मगर राजनीतिक दखलंदाजी की वजह से जिला प्रशासन यूपीपीटीसीएल को जमीन एलाट नहीं कर पा रहा है। इसके चलते पावर हाउस स्टेशन का निर्माण अधर में लटक गया है। अफसरों का कहना है कि जमीन मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद रूधौली कस्बे के लोगों को बिजली की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कोशिश की जा रही है कि आगामी गर्मी से पहले सभी पावर स्टेशन बन कर तैयार हो जाएं, जिससे लोगों को गर्मी के मौसम में बिजली की समस्या का सामना न करना पड़े।
- आरके सिन्हा, अधीक्षण अभियंता, यूपीपीटीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed