फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   electricity problem in gorakhpur

ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज लोग सड़क पर उतरे

Sun, 04 Aug 2019 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
electricity problem in gorakhpur
ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज लोग सड़क पर उतरे
विज्ञापन

गोरखपुर। फुंका ट्रांसफार्मर 24 घंटे बाद भी नहीं बदले जाने और लगातार हो रही कटौती से नाराज हरसेवकपुर के लोगों ने फातिमा बाईपास पर खजांची चौराहे के पास चक्का जाम कर दिया। थोड़ी ही देर में दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। बिजली निगम और पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया गया। लोगों की शिकायत थी कि बिजली निगम के अफ सरों से शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
हरसेवकपुर स्थित शिव मंदिर टोला में लगा ट्रांसफ ार्मर ओवलोड की वजह से शुक्रवार की शाम चार बजे जल गया। शनिवार दोपहर एक बजे इलाके में आपूर्ति बहाल की गई लेकिन फाल्ट हो जाने से थोड़ी देर बाद फिर आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद देर शाम लोग सड़क पर उतर आए और खजांची चौराहे से पादरी बाजार मार्ग पर जाम लगा दिया। बिजली निगम के अफसरों ने ट्रांसफार्मर बदले जाने तक वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

करीब आठ हजार परिवार प्रभावित
ट्रांसफ ार्मर फुंकने से हरसेवकपुर, शिव मंदिर टोला, बजरंगधाम, जागृति नगर कॉलोनी समेत कई इलाके में आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब आठ हजार परिवार प्रभावित हैं। इलाके के लोगों का कहना था कि बिजली निगम के जेई के मोबाइल फोन पर कई बार कॉल की गई लेकिन उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाके में ठप रही आपूर्ति
लोकल फाल्ट की वजह से शहर में कई स्थानों पर बिजली कटौती हुई। शनिवार को बक्शीपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाके की सप्लाई घंटों प्रभावित रही। वहीं पादरी बाजार, शिवपुर सहबाजगंज, राप्तीनगर, बशारतपुर, खोराबार, नार्मल, तारामंडल इलाके में बिजली की आवाजाही बनी रही।

ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी शनिवार दोपहर तक हुई। इसके बाद वर्कशाप के अधिकारियों से नए ट्रांसफार्मर की डिमांड की गई। इसमें थोड़ा समय लगता है। पुराना ट्रांसफार्र्मर उतरवा कर नया लगाया जा रहा है। जल्द ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
- कमलेश गौड़, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed