फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   electricity

पांच सौ गांवों में चौबीस घंटे से बिजली गुल, छाया अंधेरा

Wed, 10 Jul 2019 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
electricity
पांच सौ गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल, छाया अंधेरा
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक बिजली के लिए हाहाकार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/परसा। दो दिन की बारिश ने जहां किसानों के चेहरे खिला दिए है वहीं कई गांवों में अंधेरा छा गया है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई स्थानों पर लोकल फाल्ट के चलते शहर से लेकर गांव तक में बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पिछले 24 घंटे से पांच सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल है।

मंगलवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान ही कई स्थानों पर लोकल फाल्ट होने से शहर समेत गांवों की बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। शहर में बिजली आंख मिचौली खेल रही है। 24 घंटे के अंदर बिजली कई बार गुल हुई। इसके साथ ही जोगिया व मसिना फीडर के ढाई सौ से अधिक गांवों की बिजली 24 घंटे से गुल है। बढ़नी ब्लॉक के ढेबरुआ फीडर से दो सौ से अधिक गांवों व बढ़नी नगर पंचायत के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। आठ जुलाई की रात लगभग दो बजे से भारत-नेपाल के सीमाई इलाके में बिजली नहीं आ रही है। इसी तरह शोहरतगढ़ नगर, परसिया, बोहली व पकड़ी विद्युत उपकेन्द्रों के तीन सौ से अधिक गांवों में साठ घंटे से अधिक समय से बिजली नहीं है। उपभोक्ता आशुतोष शुक्ल, मोहम्मद हारून, राममूरत, विश्वनाथ व संदीप वरुण का कहना है कि हालत यह है कि बिजली कब आएगी इसकी जानकारी लेने के लिए विभागीय जिम्मेदारों से मोबाइल से संपर्क करने का प्रयास कई बार कर चुके है, लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा। उपभोक्ता राहुल शुक्ल, सदरे आलम, प्रदीप मौर्य, बाल गोविन्द यादव, अब्दुल कलाम आदि ने जल्द से जल्द बिजली सप्लाई दिए जाने की मांग की है। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि 33 हजार की सप्लाई में कुछ दिक्कतें थी। इसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही है। काम चल रहा है। जल्द ही फाल्ट दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed