फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electrician did protest

पार्षद का कनेक्शन कटेगा

Thu, 02 Feb 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 02 Feb 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Electrician did protest
प्रदर्शन्‍ा करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : Amar Ujala
साथी की पिटाई के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को अधीक्षण अभियंता नगर के दफ्तर पर प्रदर्शन किया और धरना शुरू कर दिया। दूसरी ओर, चीफ इंजीनियर एके सिंह धरना शुरू होने के साथ एक्शन मोड में आ गए और आरोपी पार्षद की लाइन काटने का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सच्चिदानन्द शुक्ला की अध्यक्षता में बिजली कर्मचारी अधीक्षण अभियंता के दफ्तर पहुंचे। यहां पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने और विभाग को राजस्व प्राप्ति के लिए वह दिन रात मेहनत करते हैं। इसके बाद भी आए दिन बिजली कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। अफसोसजनक है कि इनमें कार्रवाई नहीं हो रही। इससे कर्मचारियों में भय व्याप्त है। उन्होंने साथी से मारपीट के मामले में राजघाट के पार्षद पर अब तक कार्रवाई न होने पर दुख जताया। धरना-प्रदर्शन करने वालों में अनिल कुमार श्रीवास्तव, एसके श्रीवास्तव, प्रदीप दुबे, बृजेश कुमार त्रिपाठी, शंभू शरण श्रीवास्तव, बैजनाथ गुप्ता, टीके चंद, कुलदीप श्रीवास्तव, उदय प्रताप सिंह, रामबचन, विनोद श्रीवास्तव, पीके तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बंद हो सकते हैं बिल काउंटर
धरने में संघर्ष समिति के नेताओं ने निर्णय लिया कि उक्त घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और शाहपुर थाने के मुंशी के विरुद्ध कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा। बृहस्पतिवार से राजस्व काउंटरों को बंद करवा दिया जाएगा। ऐसे में अगर गुरुवार को बिजली बिल जमा करने की सोच रहे उपभोक्ताओं को दुश्वारियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अड़ंगा डाला तो फिर होगी एफआईआर
चीफ इंजीनियर एके सिंह ने बताया कि पार्षद करीब दो लाख रुपये का विभाग का बकाएदार है। उसकी बिजली काटने का आदेश दे दिया गया है। इस दौरान बिजली कर्मचारियों के साथ कोई अभद्रता होती है तो पार्षद के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed