फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   electric department cut 2.5 thousand connection

जिले के 25 सौ बड़े बकाएदारों की कटेगी बिजली

Sun, 25 Aug 2019 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
electric department cut 2.5 thousand connection
आज ढाई हजार बड़े बकाएदारों की कटेगी बिजली
विज्ञापन

- 10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर के करीब 25 सौ बड़े बकाएदारों की आज बिजली काट दी जाएगी। बिजली निगम की प्रबंध निदेशक अर्पणा यू के निर्देश पर 10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ पूरे दिन अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में निगम के कुल 10 खंड हैं। हर खंड के 250 बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। निदेशक ने साफ कहा है कि इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। अधीक्षण अभियंताओं को अपने अधीनस्थ अधिकारियों से इसे हर हाल में सुनिश्चित करवाना है। जो बकाएदार बिल जमा कर देंगे उनकी कटी लाइन को तत्काल जोड़ने की भी व्यवस्था की जा रही है। सुबह आठ बजे से सभी बिजली बिल काउंटर, सीएससी काउंटर और अन्य राजस्व संग्रह सुविधाएं शुरू कर दी जाएंगी। रात आठ बजे तक बिल जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

----
अवर अभियंता भी रहेंगे अभियान में
अपनी मांगों को लेकर अवर अभियंता और प्रोन्नति एसडीओ वर्क टू रूल के तहत कार्य कर रहे हैं। इसमें त्योहार, रविवार को मोबाइल बंद रखते हैं। रविवार को चलाए जाने वाले अभियान में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अब अवर अभियंता और प्रोन्नति एसडीओ भी शामिल होंगे। प्रचार सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि राजस्व वसूली के लिए निगम एक दिन का विशेष अभियान चला रहा है। इस अभियान में संगठन पूरी तरह लगा रहेगा। रविवार को छुट्टी होने के कारण पूर्व निर्णय के अनुसार संगठन के सदस्य काम नहीं करते लेकिन निगम हित में काम करने का निर्णय लिया गया है। 26 अगस्त से वर्क टू रूल के साथ तीन दिवसीय प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed