फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Election of students union in gorakhpur university

प्रो. संजय बैजल बने चुनाव अधिकारी

Fri, 02 Sep 2016 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 02 Sep 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
Election of students union in gorakhpur university
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
हाईकोर्ट का स्थगन आदेश हटते ही शुक्रवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मी अचानक बढ़ गई। चुनाव कराने का फैसला पहले ही दिन यूनिवर्सिटी प्रशासन पर भारी पड़ता दिखा। बिना सहमति के चुनाव अधिकारी बनाने के फैसले को विधि विभाग के डीन प्रो. जितेंद्र तिवारी ने ठुकरा दिया। उन्होंने पत्र लिखकर जिम्मेदारी संभालने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन को लिखे पत्र में उन्होंने चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी न लेने के पीछे स्वास्थ्य, पहले से मिले प्रशासनिक दायित्व और तीन बार की सेवानिवृत्ति का हवाला दिया है। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कॉमर्स विभाग के प्रो. संजय बैजल को नया चुनाव अधिकारी बनाया है। प्रो. बैजल ने जिम्मेदारी निभाने के लिए अपनी रजामंदी भी दे दी है। कुलपति ने बताया कि प्रो. बैजल फिलहाल मुजफ्फरपुर में हैं। शनिवार दोपहर तक वह गोरखपुर आकर चुनाव अधिकारी का दायित्व ग्रहण कर लेंगे। बहुत जल्द चुनाव तिथि की घोषणा भी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


लिंगदोह कमेटी की समय-सीमा हुई दरकिनार

लिंगदोह समिति की सिफारिशों के आधार पर समय-सीमा को लेकर जारी प्रदेश शासन का निर्देश गोरखपुर यूनिवर्सिटी के लिए बेमानी साबित हो रहा है। निर्देश के मुताबिक सत्र शुरू होने के छह से आठ सप्ताह के भीतर छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो जाना चाहिए। इस पर गोरखपुर यूनिवर्सिटी का मूल्यांकन किया जाए तो सितंबर के पहले सप्ताह के समाप्त होते ही यह समय-सीमा समाप्त हो जाएगी। ऐसे में बिना इस मुद्दे पर विचार किए यूनिवर्सिटी प्रशासन का चुनाव का फैसला लिंगदोह समिति की सिफारिशों को दरकिनार करने वाला है। इस संबंध में कुलपति का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर आ रही अड़चन खत्म होते ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, अब अगर समय-सीमा को लेकर कोई दिक्कत आती है तो उस पर बाद में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed