{"_id":"58b72de14f1c1bce1c83183a","slug":"election-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम से थम जाएगा प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम से थम जाएगा प्रचार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव को लेकर रूट मार्च में जिलाधिकारी,एसएसपी व अन्य।
- फोटो : shivharsh
छठे चरण के लिए गोरखपुर में चार मार्च को होने वाले मतदान के मद्देनजर गुरुवार की शाम पांच बजे से चुनावी सभाएं और वाहनों से प्रचार-प्रसार बंद हो जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी पैदल ही डोर-टू-डोर प्रचार कर सकेंगे। यहीं नहीं रोक लगने के पहले ही जिले में मौजूद दूसरे विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले सभी स्टार प्रचारकों को जिला छोड़ देना पड़ेगा। पकड़े जाने पर उनपर कार्रवाई होगी।
निर्वाचन आयोग की अनदेखी कर कहीं तय समय के बाद भी प्रचार न हो इसे लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। पुलिस प्रशासन के अलावा सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट और चुनाव में निगरानी के लिए लगी सभी टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि कहीं पर भी अगर चुनावी सभा या रोडशो आदि होता दिखे तो तत्काल इसकी जानकारी आला अफसरों और कंट्रोल रूम को दिया जाए। अफसरों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर नजर रखने को कहा गया है।
चुनाव के लिए तीन फरवरी को गोरखपुर यूनिवर्सिटी से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को सुबह सात बजे ही यूनिवर्सिटी पहुंचने के लिए कहा गया है। अलग-अलग संकायों के परिसर से अलग-अलग विधानसभाओं के लिए पार्टियां रवाना होंगी। ईवीएम समेत सभी चुनाव सामग्रियां प्राप्त करने के बाद दोपहर 12 बजे से पार्टियां रवाना होने लगेंगी।