{"_id":"5876475c4f1c1b922bba848a","slug":"election-commission-declared-rate-for-the-goods-spending-during-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 में पूड़ी सब्जी, 25 सौ लग्जरी गाड़ियों का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 में पूड़ी सब्जी, 25 सौ लग्जरी गाड़ियों का किराया
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन आयोग द्वारा तय मानक के मुताबिक प्रशासन ने विधानसभा चुनाव 2017 में प्रचार-प्रसार के दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों की दर निर्धारित कर दी है। लाउडस्पीकर के प्रतिदिन के भाड़े से लेकर गाड़ियों का किराया, भोजन आदि समेत 36 सामग्रियों की दर तय हुई है। सभी राजनीतिक पार्टियों को इसकी सूची भी मुहैया करा दी गई है। उन्हें यह भी बता दिया गया है कि इन सामग्रियों को वह बाजार में किसी भी दर पर खरीदें, मगर उनके व्यय रजिस्टर में प्रशासन इसी रेट के मुताबिक खर्च दर्ज करेगा।
एंप्लीफायर एवं माइक्रोफोन समेत लाउडस्पीकर का प्रतिदिन का किराया जहां पांच सौ रुपये तय किया गया है वहीं चार से पांच व्यक्तियों के बैठने के लिए तैयार मंच का प्रतिदिन का खर्च दो हजार से पांच हजार रुपये जुड़ेगा। पोस्टर का खर्च पांच सौ रुपये प्रति सैकड़े तो होर्डिंग और वुडेन कटआउट 70 रुपये प्रति वर्ग फुट पड़ेगा। प्लास्टिक कटआउट 35 रुपये तो कपड़े का कटआउट 50 रुपये प्रति वर्ग फुट जोड़ा जाएगा।
इसी तरह प्रचार-प्रसार में इस्तेमाल होने वाली लग्जरी गाड़ियों का किराया 2500 रुपये प्रतिदिन तो सवारी गाड़ियों का एक हजार से लेकर 1500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से प्रत्याशियों के खर्च में जुटेगा। एक समोसा और एक चाय पांच-पांच रुपये की पड़ूेगी तो एसी होटल का प्रतिदिन का किराया 1500 रुपये तय किया गया है। पूड़ी-सब्जी और आचार को सामान्य भोजन बताते हुए 50 रुपये प्रति आदमी इसका खर्च जोड़ा गया है।
विज्ञापन
कपड़े का बैनर 150 रुपये प्रति मीटर
कपड़े का झंडा 200 रुपये प्रति मीटर
प्लास्टिक फ्लैग 70 रुपये प्रति मीटर
प्लास्टिक झंडी 100 रुपये प्रति पीस
हैंडबिल 30 रुपये प्रति सैकड़ा
स्वागत द्वार निर्माण 2000 प्रतिदिन
फर्नीचर, फाइवर कुर्सी 5 रुपये पीस प्रतिदिन
लोहे की कुर्सी 5 रुपये पीस प्रतिदिन
गेट का निर्माण 7500 रुपये प्रतिदिन
अस्थायी बिजली कनेक्शन 400 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिदिन
जनरेटर 5केवीए एवं प्रकाश व्यवस्था 2000 रुपये प्रतिदिन