फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   electicity board

बकाया नहीं मिला तो ठेकेदारों ने नए कामों से खीच लिया हाथ

Sun, 03 Nov 2019 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
electicity board
बकाया नहीं मिला तो ठेकेदारों ने नए कामों से खीच लिया हाथ
विज्ञापन

गोरखपुर। बिजली निगम में स्थानीय ठेकेदारों के करीब 110 करोड़ के लंबित भुगतान का असर अब दिखने लगा है। चार से पांच साल पहले कराए गए काम के भुगतान के लिए लगातार चक्कर लगाने वाले ठेकेदार अब निगम की निविदा में ही भाग नहीं ले रहे हैं। बकाएदारों का कनेक्शन काटने के ठेके में भी उनके रुचि नहीं दिखाने के चलते निगम का करोड़ों रुपये बकाएदारी वसूलने का मामला अटक गया है।
बिजली निगम की तरफ से विभिन्न वितरण खंडों में विद्युतीकरण, उपकेंद्र निर्माण, क्षमता वृद्धि, भवन निर्माण, 33 केवी, 11 केवी लाइन निर्माण का काम जिले के 25 ठेकेदारों ने किया था। इन सभी का भुगतान करीब चार साल से रुका हुआ है। निगम की तरफ से महानगरीय वितरण मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में दिवाली से पहले छोटे-छोटे सुधार का काम किए जाने थे। ठेकेदार द्वारा लक्ष्य तय कर बकाएदारों का कनेक्शन भी काटना था। सभी काम 30 लाख रुपये का था। इसके लिए बाकायदा निविदा निकली। दो बार डेट भी बढ़ाया गया। बावजूद इसके किसी भी ठेकेदार ने निविदा फ ार्म तक नहीं भरा। दशहरा, दिवाली सकुशल संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने भी अब फाइल बंद कर दी।
विज्ञापन

कोट
मुख्य अभियंता को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई। उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान स्थानीय स्तर पर नहीं किया जाता। शासन की तरफ से ठेकेदारों का भुगतान डिस्काम करता है। - यूसी वर्मा, अधीक्षण अभियंता शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed