फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Effect of winter

ठंड के तेवर तल्ख, कांपने लगे लोग,

Tue, 26 Dec 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 26 Dec 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Effect of winter
ठंड में जाते लोग। - फोटो : Amar Ujala
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार की रात जहां कोहरे से ढकी रही वहीं सोमवार की सुबह घने कोहरे के बीच हुई। इस दिन जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री। लोग दिन भर ठंड से ठिठुरते रहे।
विज्ञापन


दिसंबर के तीन सप्ताह तक गर्मी का अहसास होता रहा, लेकिन इधर दो दिनों से ठंड बढ़ने से लोगों को दिक्कतें होने लगीं। सोमवार को तो दिन और रात के तापमान में मामूली फर्क रह गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी कुछ दिन तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। मंगलवार को न सिर्फ तापमान में गिरावट आएगी बल्कि कोहरा भी घना हो सकता है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार सोमवार की सुबह दृश्यता शून्य रही। हालांकि दोपहर होते-होते विजिबिलिटी एक किलोमीटर हो गई थी। इससे लोगों को राहत मिली। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव हुआ है। 27 दिसंबर को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। इस वजह से तापमान में और गिरावट आएगी। कोहरा भी काफी घना हो सकता है।
विज्ञापन


कोहरे में ट्रेनें भ्‍ाी फंसीं, यात्री परेशान 
कोहरे में फंसी ट्रेनें सोमवार को चार से नौ घंटे की देरी से आईं। इससे ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत रात में आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को हुई। अलाव का इंतजाम नहीं मिला तो बहुत से यात्री स्टेशन परिसर में बन रही सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले तारकोल को गरम करने के लिए जलाई गई लकड़ियों के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के चलते सबसे अधिक देर से दिल्ली रूट की ट्रेनें आईं। वैशाली एक्सप्रेस और गोरखधाम एक्सप्रेस आठ घंटे की अधिक देरी से आईं। इन ट्रेनों के आने का समय सुबह है और ये शाम को पहुंचीं। इस दौरान रिसीव करने पहुंचे लोग भी परेशान रहे। पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों का लोकेशन जानने के लिए लोग जूझते रहे।

प्रारंभिक स्टेशन से ही देर से चलीं ट्रेनें
रैक के देर से पहुंचने के कारण कई ट्रेनों को प्रारंभिक स्टेशनों से ही विलंब से चलाया गया। गोरखपुर-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस गोरखपुर से ही 9.15 घंटे की देरी से चली। इसी तरह अवध असम एक्सप्रेस लालगढ़ से 6.15 घंटे, पूरबिया एक्सप्रेस आनंद विहार से 3.20 घंटे और गरीब रथ चार घंटे की देरी से चलाई गई।


देर से चलने वाली ट्रेनें (घंटे में)
ट्रेनें                                        विलंब
गोरखधाम एक्सप्रेस  (12556)         8:45
वैशाली एक्सप्रेस   (12554)           8:05
अवध असम एक्सप्रेस (15910)       4:30
अवध असम एक्सप्रेस (15909)       6:15 
सप्तक्रांति एक्सप्रेस   (12558)          7:10
कुशीनगर एक्सप्रेस  (11015)          4:58 
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12566)  3:45
गोरखपुर-अमृतसर सुपरफास्ट (122423) 9:15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed