{"_id":"5d3a109d8ebc3e6d1323a80b","slug":"duplicate-liquer-found-one-in-custdy-gorakhpur-news-gkp315278477","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों से नकली शराब बरामद, आरोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मकानों से नकली शराब बरामद, आरोपी की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मकानों से नकली शराब बरामद, आरोपी की तलाश
मझगांवा। गगहा इलाके के दो मकानों से पुलिस ने नकली शराब और उसे बनाने का सामान बरामद किया है। मकान को हाटा निवासी शत्रुघभन मौर्या ने किराए पर लेकर गोदाम बनाया था। उसके एक अन्य सहयोगी के घर से भी नकली शराब बरामद हुई है। उसके बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
बरवल ईश्वरी प्रसाद में फूलमती के मकान को हाटा निवासी शत्रुघभन ने किराए पर कुछ महीने पहले ही लिया था। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि यहां पर नकली शराब तैयार कर बेची जाती है। बृहस्पतिवार को पुलिस मौके पर पहुंची तो ताला बंद मिला। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर से 70 पेटी शराब और उसे तैयार करने की सामग्री बरामद की। इसी मामले में गगहा पुलिस ने शत्रुघ्न मौर्य के साथ काम कर रहे गगहा के गौरपार निवासी अशोक यादव के गांव के बाहर बने मकान पर भी पुलिस ने छापा मारा। यहां से तीन हजार खाली शीशी, स्प्रिट, स्टीकर, टक्कन आदि बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से अशोक के पुत्र राहुल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।