{"_id":"57a9e84c4f1c1b8667ee4f98","slug":"driving-license-will-formed-after-passing-online-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएल के लिए पहले देना होगा ऑनलाइन टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएल के लिए पहले देना होगा ऑनलाइन टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Tue, 09 Aug 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग में अस्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब ऑनलाइन टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा। इसके लिए परिवहन विभाग गोरखपुर को मुख्यालय से पांच कंप्यूटर मिले हैं। इस व्यवस्था को 16 अगस्त से शुरू करने का निर्देश दिया गया है। मगर अधिकारियों का ये भी कहना है कि यह तिथि आगे भी बढ़ सकती है। इसका कारण प्रदेश के लगभग 50 जिलों में इस व्यवस्था को एक साथ शुरू करना बताया जा रहा है।
ऑनलाइन टेस्ट के लिए गोरखपुर-देवरिया को 5-5, कुशीनगर को 3 और महराजगंज को 2 सहित संभाग में कुल 15 कंप्यूटर मुख्यालय से मिले हैं। अब तक लिखित परीक्षा के बाद ही अस्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जा रहा था। लेकिन ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने प्रदेश के सभी आरटीओ को सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में 16 अगस्त से ऑनलाइन टेस्ट शुरू कर दिया जाए। एक से दो दिन में कंप्यूटर गोरखपुर आ जाएंगे। ट्रायल के बाद कंप्यूटर पर ही टेस्ट लिए जाएंगे।
यह रहेंगी सहूलियत
टेस्ट में अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए परिवहन विभाग के कार्यालय में बड़ा साइन बोर्ड लगाया जाएगा, जिसमें यातायात के नियमों की सभी जानकारियां और प्रतीक चिह्न प्रदर्शित होंगे। इसमें से ही सवाल पूछे जाएंगे। एक बार फेल होने पर एक सप्ताह बाद फिर से टेस्ट लिया जाएगा। दूसरी बार फेल होने पर 15वें दिन तीसरा मौका दिया जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट से लाइसेंस प्रक्रिया में भी पारदर्शिता आएगी। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी को दस मिनट में ही पता चल जाएगा कि वह पास हुआ है या फेल।
विज्ञापन
16 अगस्त से ऑनलाइन टेस्ट शुरू कर किया जाना है। 14 से ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि एक से दो दिन पूरे सिस्टम में समझने में लग सकता है।
- एम. अंसारी, आरटीओ