फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   drivers are now recriuited on dipo level

अब डिपो स्तर पर होगी चालकों की भर्ती 

Tue, 19 Jul 2016 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 19 Jul 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
drivers are now recriuited on dipo level
रोडवेज बस
चालकों की कमी से जूझ रहे परिवहन निगम में अब भर्ती डिपो स्तर पर होगी। मुख्यालय से आदेश आने के बाद एआरएम ने चालकों की खोज शुरु कर दी है। इसके लिए बस चालकों से भी मदद मांगी जा रही है। साथ ही खुली भर्ती कराने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


गोरखपुर रीजन में अभी तकरीबन 150 चालकों की कमी है। इसकी वजह से बसें डिपो में ही खड़ी रह जा रही हैं। इसका फायदा डग्गामार वाहन उठा रहे हैं। पूर्व में क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर चालकों की खुली भर्ती का आयोजन किया गया था, जिसके जरिए तकरीबन 50 चालक भर्ती किए गए थे। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से इस कमी को पूरा नहीं कर पाने के बाद अब गोरखपुर रीजन के गोरखपुर, राप्तीनगर, बस्ती, पडरौना, देवरिया, निचलौल, सिद्धार्थनगर, सोनौली डिपो को चालकों की कमी को पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

 

क्षेत्रीय प्रबंधक के आदेश के बाद सभी डिपो के एआरएम चालकों को भर्ती करने में लग गए हैं। इसके लिए बस चालकों से भी संपर्क कर कहा जा रहा है कि उनके जो भी परिचित बेरोजगार हैं और बस चला लेते हैं, उन्हें टेस्ट के लिए लेकर आएं। इसके अलावा खुली भर्ती कराने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में राप्तीनगर डिपो के एआरएम मुकेश कुमार ने बताया कि चालकों की भर्ती करने का निर्देश मिला है। जल्द ही कमी को पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed