{"_id":"d5850fe6e5585390d579fd152f659477","slug":"driver-of-102-ambulance-take-200-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त की एंबुलेंस सेवा फिर भी वसूले 200 रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त की एंबुलेंस सेवा फिर भी वसूले 200 रुपये
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश सरकार की महत्वाकांक्षी 102 एंबुलेंस सेवा अब लोगों से रुपए भी वसूलने लगी है। ताजा वाकया रुस्तमपुर इलाके का है जहां जिला महिला अस्पताल से शहर के एक मोहल्ले में छोड़ने के लिए एंबुलेंस चालक ने 200 रुपये वसूले हैं। प्रसूता के घर वालों को एंबुलेंस चालक ने किराए के तौर पर तीन सौ रुपये बताए।
जब घर वालों ने उसे नि:शुल्क सेवा का हवाला दिया तो उसने तय किराया बता दिया। नाराज घर वालों ने शिकायत के लिए सीएमओ को फोन किया मगर उनका फोन नहीं लग सका। सरकार ने गर्भवती और प्रसूता को नि:शुल्क अस्पताल ले आने और घर पहुंचाने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था की है। मगर अब एंबुलेंस चालकों की मनमानी इसपर भारी पड़ रही है। बुधवार को देवरिया की इशरावती का प्रसव महिला अस्पताल में हुआ है उन्हें रुस्तमपुर इलाके में छोड़ने के लिए एंबुलेंस चालक ने 200 रुपये वसूले हैं।
उन्होंने महिला अस्पताल में प्रसव के बाद 102 नंबर एंबुलेंस की सेवा ली थी। प्रसूता को छोड़ने आए एंबुलेंस चालक ने पहले तीन सौ रुपये किराया बताया फिर दो सौ रुपये वसूल लिए।