फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dressed to the night markets , had plenty of omen Shopping

रात तक सजे रहे बाजार, खूब हुई शगुन की खरीदारी

Tue, 10 Nov 2015 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

गोरखपुर। दिवाली पर्वों की श्रृंखला का पहला पर्व धनतेरस सोमवार को श्रद्घा, भावना, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। घरों और दुकानों पर रंग-बिरंगे

विज्ञापन
झालर जल रहे हैं और पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ है। बड़ी संख्या में लोग घरों से निकले और शगुन की खरीदारी करते हुए मां लक्ष्मी से लगातार धनागमन की प्रार्थना की।

हालांकि,

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस को लेकर बाजार की तैयारी दो दिन पहले ही दिखने लगी थी लेकिन त्यौहार के दिन सुबह से वह पूरे रौ में आ गई। हर वर्ग के लिए हर रेंज का सामान बाजार में उपलब्ध था। दोपहर 12 बजते-बजते
दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान
, फर्नीचर की दुकान और आभूषण की दुकान हर जगह लोगों भारी तादात थी। उसके बाद शगुन की खरीदारी का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर रात तक चलता रहा। आभूषण की दुकानों पर भीड़ देखने लायक थी। बड़ी तो बड़ी छोटी-छोटी दुकानों पर भी लोग उमड़े। लोगों ने आभूषणों की खरीदारी तो की ही, शुभ के लिए स्वास्तिक और गणेश-लक्ष्मी के चांदी के सिक्के भी खरीदे। घंटाघर पर मौजूद एक आभूषण व्यवसायी संतोष वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार सिक्कों की बिक्री में डेढ़ गुने का इजाफा हुआ है।

शगुन के चम्मच और गिलास की रही डिमांड

गोरखपुर। धनतेरस पर पसंदीदा सामानों की खरीद के बाद परंपरा निभाने के लिए हर पुरुष और महिला के कदम बर्तन की दुकान की ओर बढ़े। कुछ लोगों ने डिनर सेट, थाली सेट या फिर गिलास सेट की खरीदारी की तो कुछ ने महज एक चम्मच या गिलास खरीदकर रस्मअदायगी की। इसके चलते चम्मच और गिलास की विशेष डिमांड देखी गई। बर्तन को लेकर तरह-तरह के प्रयोग भी लोगों को खूब भाए। वर्तनों पर उकेरे गए फूलों और खूबसूरत व सजावटी रूप देने के लिए ढाले गए नए आकार के वर्तनों की अच्छी खरीदारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed