{"_id":"582b1f294f1c1b59368fec8d","slug":"dr-op-singh-demondes-time-of-two-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. ओपी सिंह ने मांगा दो सप्ताह का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. ओपी सिंह ने मांगा दो सप्ताह का समय
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
money
डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने आयकर विभाग के अधिकारियों से दो हफ्ते का समय मांगा है ताकि वो 35 लाख रुपये के संबंध में जरूरी कागजात जमा कर सकें। उधर, आयकर विभाग भी इस मामले की विस्तृत जांच में जुटा है।
मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के प्रवक्ता डॉ. ओमप्रकाश सिंह के पास से शनिवार को पुलिस ने 35 लाख रुपये बरामद किए थे। डॉ. सिंह उस दिन बिना नंबर की कार से लखनऊ से गोरखपुर आ रहे थे। पुलिस ने जब उनकी कार की तलाशी ली तो झोले में 1000 और 500 के करीब 35 लाख रुपये मिले। इसके बाद कोतवाल की सूचना पर आयकर विभाग के सहायक निदेशक अजय शुक्ला के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने डॉ. सिंह से पूछताछ की।
विभागीय सूत्रों के अनुसार डॉ. सिंह बरामद 35 लाख रुपये का कोई हिसाब नहीं दे सके। उन्होंने 14 लाख रुपये टैक्स जमा किया। सहायक निदेशक अजय शुक्ला ने बताया कि डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने दो हफ्ते का समय मांगा है। उन्हें सारे कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया है। अगर वो बरामद रकम के बारे में सही जानकारी दे देते हैं तो ठीक अन्यथा उनसे नियमानुसार टैक्स और जुर्माना वसूला जाएगा।