फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dpo-superwiser braid in gorakhpur

डीपीओ से भिड़ी सुपरवाइजर संघ की अध्यक्ष

Sun, 28 Jul 2019 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
dpo-superwiser braid in gorakhpur
डीपीओ से बहस करती मुख्य सेविका संघ की अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव
डीपीओ से भिड़ीं सुपरवाइजर, बोलीं- यहीं दूंगी धरना
विज्ञापन

गोरखपुर। शनिवार को विकास भवन में मुख्य सेविकाओं (सुपरवाइजर) को एनीमिया से बचाव के उपायों के संबंध में ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था। इस बीच पचासाें मुख्य सेविकाओं के साथ संगठन की जिलाध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव डीपीओ के कार्यालय में पहुंच कर हंगामा करने लगीं। वह आंगनबाड़ी वर्कर द्वारा मुख्य सेविकाओं की शिकायत सीडीओ से किए जाने से नाराज थीं। डीपीओ ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो बोलीं-यही धरने पर बैठ जाएंगी। इसको लेकर मौके पर काफी देर तक गर्मागरम बहस होती रही।

दरअसल, शुक्रवार को आंगनबाड़ी वर्कर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या ने मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह से शिकायत की थी कि मुख्य सेविकाएं उन पर अपने पास से वजन मशीन खरीदने का दबाव बना रही हैं। मुख्य सेविका संघ की अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि सीडीओ से शिकायत करने वाली आंगनबाड़ी वर्कर को डीपीओ सह दे रहे हैं। इसकी वजह से आंगनबाड़ी वर्कर काम में लापरवाही बरत रही हैं। डीपीओ हेमंत सिंह ने कहा कि वह सुपरवाइजरों से कह चुके हैं कि जो आंगनबाड़ी कार्य नहीं करती हैं, उनकी लिखित शिकायत करें, पर किसी ने नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed