{"_id":"5702d0844f1c1b9861c81165","slug":"double-murders","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने की थी बेटी और मां की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने की थी बेटी और मां की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
हत्यारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शाहपुर के मोतीपोखरा में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। रिश्ता तोड़ने से खफा प्रेमी ने 28 मार्च की रात बेटी के साथ ही उसकी मां का भी घर में कत्ल कर दिया था। सोते समय रॉड और चाकू से हमला करने के बाद तकिया से दोनों का मुंह दबा दिया था। वारदात के बाद गेट पर बाहर से ताला बंद कर वह स्कूटर लेकर फरार हो गया।
पुलिस लाइंस में सोमवार की दोपहर एसएसपी अनंत देव ने बताया कि सोफिया की छोटी बेटी अर्सली लारेन (20) आम बाग के रहने वाले टेंपो चालक शिवप्रसाद से प्रेम करती थी। शिवप्रसाद तीन साल से उसके घर आता जाता था। परिवार के लोगों को दोनों की नजदीकी पर आपत्ति थी। छह महीने पहले अर्सली की बुआ शन्नो ने उसकी शादी अपनी रिश्तेदारी के युवक से तय करा दी।
इसके बाद अर्सली ने शिव प्रसाद से मिलना-जुलना छोड़ दिया था। इसके बाद वह अक्सर घर आकर शादी के लिए दबाव बनाता था। बात न मानने पर जान देने की धमकी देता था। ईस्टर पर उसने अर्सली को दूसरे युवक के साथ देख लिया था। सच जानने के लिए उसने अर्सली के मोबाइल पर कई बार फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। प्रेमिका के धोखा देने पर उसने उसे मां के साथ ही ठिकाने लगाने की योजना बना ली।
विज्ञापन
बकौल एसएसपी, असुरन चौराहे से चाकू खरीदने के बाद वह 28 मार्च की रात 11 बजे पैदल ही अर्सली के घर पहुंच गया। दीवार के सहारे छत पर चढ़ने के बाद भोर में ढाई बजे तक वह वहीं बैठा रहा। इसके बाद छत पर रखा रॉड लेकर आंगन के रास्ते कमरे में पहुंचा। अंदर से दरवाजा बंद होने पर उसने धक्का देकर कुंडी तोड़ दी। कमरे में दाखिल होते ही उसने रॉड से पहले सोफिया के सिर पर ताबड़तोड़ छह वार किए जिससे उसे उठने तक का मौका नहीं मिला। आवाज सुनकर जब अर्सली जगी तो उसके पेट में चाकू घोंप दिया। मौत सुनिश्चित करने के लिए उसने शव विस्तर पर रखकर तकिया से दोनों का मुंह दबा दिया।
इसके बाद भोर में साढ़े तीन बजे मां-बेटी का मोबाइल लेकर गेट में अंदर लगा ताला निकालकर बाहर लगाया और स्कूटर लेकर फरार हो गया। एसओ शाहपुर आनंद शुक्ला ने आरोपी को घर से गिरफ्तार करने के बाद उसके कब्जे से स्कूटर, चाकू और मोबाइल बरामद कर लिया। वारदात के बाद उसने रॉड को कमरे में फ्रीज के पीछे छिपा दिया था। उसे सोमवार की सुबह उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिया।