{"_id":"2a5aa39405279a889ba0749c2e8be260","slug":"door-to-door-garbage-collection-plan-will-be-started-from-14-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 से उठेगा घर-घर से कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 से उठेगा घर-घर से कूड़ा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नगर निगम को शहर का कूड़ा फेंकने के लिए गड्ढे नहीं ढूंढने पड़ेंगे। इसके लिए महेसरा में ट्रेंचिंग ग्राउंड बनाने का काम शुरू हो गया है। कूड़े से खाद बनाए जाने की योजना है। 14 जनवरी से घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू हो जाएगा। प्रथम चरण में नगर निगम 20 वार्डों से कूड़ा उठाने का काम शुरू करेगा।
एनजीटी की सख्ती के बाद नगर निगम ने कूड़ा निस्तारण की कवायद तेज कर दी है। ट्रेंचिंग ग्राउंड निर्माण कार्य सप्ताह भर में पूरा कर लेने की संभावना जताई जा रही है। मुस्कान ज्योति संस्था घर-घर से कूड़ा उठाने का काम करेगी। संस्था शहर के करीब 20 हजार घरों में सर्वे और जागरूकता का काम पूरा कर चुकी है। संस्था कूड़े को ट्रेंचिंग ग्राउंड तक ले जाएगी। हालांकि शुरुआती चरण में नगर निगम कूड़े को ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाने में मदद करेगा।
इन वार्डों से उठेगा कूड़ा
झरना टोला, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो, गिरधरगंज, मोहद्दीपुर, जंगल तुलसीराम पूर्वी, जंगल तुलसीराम पश्चिमी, बेनी माधव, विकासनगर, राजेंद्र नगर पश्चिमी, लच्छीपुर, पुराना गोरखपुर, हुमायूंपुर, धर्मशाला बाजार, पुर्दिलपुर, सिविल लाइंस एक, मियां बाजार, बेतियाहाता, सिविल लाइंस दो, जंगल नकहा मोहल्ले से कूड़े का उठान होगा।
विज्ञापन
ट्रेंचिंग ग्राउंड के अलावा कूड़े को रखने के लिए शेड का निर्माण शुरू कर दिया गया है। सप्ताह भर के अंदर इसको बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही 14 जनवरी से डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम भी शुरू हो जाएगा।
- राजेश कुमार त्यागी, नगर आयुक्त
14 जनवरी से घर-घर से कूड़ा उठाने का काम शुरू होने की पूरी संभावना है। शुरू के दो, तीन माह तक नगर निगम संस्था की सहायता करेगा। लोगों से जब शुल्क मिलना शुरू हो जाएगा तो व्यवस्था सही ढंग से काम करने लगेगी। प्रारंभिक चरण में लोगों से शुल्क के लिए दबाव नहीं डाला जाएगा। 10-15 दिन बाहर रहने पर शुल्क में छूट भी दी जाएगी।
- मेवालाल, संचालक, मुस्कान ज्योति