{"_id":"57d9b9d64f1c1bc372d47941","slug":"do-not-resist-the-election-would-be-deemed-mange","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें न मानीं तो चुनाव में होगा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें न मानीं तो चुनाव में होगा विरोध
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 15 Sep 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
मशाल जुलूस निकाले पंचायत कर्मी।
- फोटो : rajesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाला। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का विरोध करेंगे।
पंचायत राज सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष आरके भारती की अगुवाई में पंचायत कर्मी विकास भवन में जुटे। वहां से मशाल जुलूस निकाला, जो बाल विहार, गोलघर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा।
यहां जुलूस को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो 15 से 28 सितंबर तक विधानसभा का घेराव किया जाएगा। जिला मंत्री श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि ग्राम विकास विभाग से अलग नहीं किया गया तो विधानसभा चुनाव में सपा का विरोध किया जाएगा। सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम विकास विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण से मुक्त कर सफाई कर्मियों को ग्राम पंचायत अधिकारी बनाया जाए। इस मौके पर राजीव दुबे, शशी भूषण पांडेय, सुरेश कुमार, लवकेश, मिर्जा आमिर वेग, नागेंद्र यादव, जर्नादन दुबे, शशी कुमार श्रीवास्तव, बच्चा सिंह, बहादुर प्रसाद, हरि प्रसाद, ओम प्रकाश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।