{"_id":"5909f4c14f1c1b6e504419a4","slug":"dm-took-inspection-of-cantt-thana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्रिय होंगी मोहल्ला समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्रिय होंगी मोहल्ला समितियां
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 04 May 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
कैंट थाने का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम राजीव रौतेला ने बुधवार को कैंट थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी की मौजूदगी में कैंट इंस्पेक्टर से थाने में सुधार करने को कमियां जानीं और तत्काल ही उस पर आदेश भी दे डाला। डीएम ने शौचालय निर्माण की अनुमति के साथ ही आरटीओ में लंबित गाड़ियों के मूल्य निर्धारण को गंभीरता से लिया। डीएम ने आरटीओ को एक हफ्ते में गाड़ियों का मूल्य निर्धारित करने का आदेश दिया ताकि गाड़ियां नीलाम हो सके और थाना परिसर खाली हो। इस दौरान डीएम ने मोहल्ला समितियों को तत्काल सक्रिय करने का आदेश दिया।
बुधवार दोपहर कैंट थाने पहुंचे डीएम ने सबसे पहले आगंतुक कक्ष देखा। यहां की व्यवस्था ठीक पाए जाने पर लॉकअप, मालखाना और रिकॉर्ड रूम में गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समाधान दिवस को प्रभावी करने का आदेश दिया। इसके साथ ही परिसर में लगे पुराने समाधान दिवस के पोस्टर को बदलने को कहा। इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने कर्मचारियों के शौचालय का दरवाजा बाहर कर निर्माण की बात कही और एक शौचालय की जरूरत भी बताई। इस पर डीएम ने शौचालय की संस्तुति दे दी।
डीएम ने मालखाना में पड़े शस्त्र को वापस ले जाने के लिए पुलिस की पहल के साथ ही शस्त्र लाइसेंस का डीएम दफ्तर से मिलान कर चार दिन में रिपोर्ट तैयार करने को कहा। वहीं बरामदे में अलग-अलग तरह की कुर्सियों को बदलकर एक तरह की कुर्सियों के इस्तेमाल की बात कही।
विज्ञापन
थाना के लिए दूसरी जमीन तलाशने का आदेश
थाना परिसर में कम जगह को देखते हुए डीएम ने मातहतों से एक बड़ी जगह तलाशने का भी आदेश दिया है। डीएम ने कहा कि यदि जमीन मिली तो थाने को शिफ्ट किया जाएगा। शहर का सबसे महत्वपूर्ण थाना होने की लिहाज जगह छोटी है।