{"_id":"58c1a6784f1c1b0f3bdc49f3","slug":"dm-take-meeting-for-up-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नकल कराने वाले केंद्र व्यवस्थापक जाएंगे जेल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नकल कराने वाले केंद्र व्यवस्थापक जाएंगे जेल’
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 10 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
एमपी इंटर कॉलेज में हुई बैठक में मौजूद केंद्र व्यवस्थापक।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों को पूरा करने में लगा हुआ है। इसे लेकर डीएम ने नकल कराने वाले केंद्र व्यवस्थापकों को जेल भेजने की चेतावनी दे दी है। वह गुरुवार को एसएसपी, डीआईओएस और केंद्र व्यवस्थापकों साथ एमपी इंटर कॉलेज में तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं।
डीएम सन्ध्या तिवारी ने बताया कि इस बार 247 केंद्रों पर परीक्षा होगी। जिस भी केंद्र पर नकल होता पाया गया, वहां के केंद्र व्यवस्थापक को जेल भेज दिया जाएगा और विद्यालय को डिबार कर दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। कहा कि बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य है। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों ने सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया, जिस पर एसएसपी रामलाल वर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग के 25 स्टेशन हैं। हर स्टेशन के अंतर्गत 10 विद्यालय आएंगे। सभी जगहों पर पुलिस की व्यवस्था रहेगी। डायल 100 पर सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल पहुंचेगी। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि अगर किसी स्कूल पर नकल नहीं होगा और बगैर भेदभाव परीक्षा कराई जाए तो पुलिस की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
डीआईओएस एएन मौर्या ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के जिन शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगेगी, वे अपने खंड शिक्षाधिकारियों से प्रवेश पत्र को प्रमाणित कराकर ही ड्यूटी करेंगे। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों को जमा करने के लिए सभी सात तहसीलों पर संकलन केंद्र बनाए गए हैं। मेन संकलन केंद्र जुबिली इंटर कॉलेज होगा।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
कुल परीक्षार्थी : 1,62,291
कुल परीक्षा केंद्र : 247
कुल संकलन केंद्र : आठ
कंट्रोल रूम
जुबिली इंटर कॉलेज : 0551-2334706
डीएम दफ्तर : 0551- 2336005
जेडी दफ्तर - 0551 -2343944
ये करेंगे निगरानी
0 7 जोनल मजिस्ट्रेट
0 7 सचल दल
0 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट