फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dm on singh

निष्ठा और सक्रियता जान सीएम ने बदला फैसला

Sun, 19 Jun 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Sun, 19 Jun 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
dm on singh
डीएम ओएन सिंह - फोटो : amar ujala
48 घंटे तक बनी रही गफलत पर आखिरकार डीएम ओएन सिंह की निष्ठा और सक्रियता भारी पड़ गई। यही वजह रही कि सरकार ने अपने ही फैसले को बदलते हुए उनका तबादला रद्द कर दिया। शनिवार की देर शाम उनके स्थानांतरण पर रोक का आदेश जारी कर दिया गया और इसी के साथ डीएम को जिले से हटाने के लिए पैरवी करने वाले एक विधायक के समर्थकों में चल रहा जश्न का माहौल भी फीका पड़ गया।
विज्ञापन



डीएम का तबादला रुकवाने में सूबे के दो प्रभावशाली मंत्रियों का बड़ा योगदान बताया जा रहा है। इनमें एक वहीं मंत्री हैं, जिन्होंने डीएम के कामकाज की तारीफ कर उन्हें जनवरी में जिले की कमान दिलाई थी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक हाल ही में बगावत कर फिर से पार्टी से जुड़े एक विधायक ने सरकार के ही एक दूसरे प्रभावशाली मंत्री से सिफारिश कर जिला पंचायत चुनाव से चली आ रही टीस को मिटाने के लिए डीएम का तबादला करवाया था। मगर इसके बाद जब सीधे मुख्यमंत्री तक डीएम की वफादारी और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र पहुंचा तो उन्होंने तबादले के आदेश को पलट दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को ही डीएम का तबादला रोके जाने के संकेत भी मिल गए थे। यही नहीं सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा आम हो गई थी। अगले दिन सुबह से ही डीएम की दिनचर्या ने इसपर मुहर भी लगा दी। देर शाम स्थानांतरण रोके जाने के आदेश के साथ ही तरह-तरह की कयासबाजी पर भी विराम लग गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed