फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM faces the problem of traffic

जाम से जूझा शहर, डीएम भी फंसीं 

Wed, 18 Jan 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 18 Jan 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
DM faces the problem of traffic
शास्‍त्री चौक पर लगा जाम। - फोटो : Rajesh Kumar
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन खंड के नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को प्रत्याशियों के भारी-भरकम जुलूस के चलते कई रास्तों पर भीषण जाम लगा रहा। चूंकि नामांकन शहर के बीचोबीच कमिश्नर दफ्तर में हो रहा था, इसलिए इससे जुड़े कई रास्ते में रफ्तार थम गई। खुद डीएम संध्या तिवारी सेंटर एंड्रयूज कालेज के सामने आधे घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसी रहीं। कोई रास्ता न देख उन्होंने खुद ड्राइवर को गाड़ी दूसरी लेन से निकालने को कहा। कड़ी मशक्कत के बाद वह अपने गंतव्य पहुंच सकीं।
विज्ञापन


अंतिम दिन नामांकन में प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ को देखते हुए कमिश्नर दफ्तर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया था। इसके चलते आसपास इलाकों और चौक-चौराहों पर वाहन रेंग रहे थे। हालत यह थी कि मिनटों का सफर घंटों में पूरा हो रहा था। जाम में कई जगह एंबुलेंस भी फंसी नजर आईं। जाम से बचने के लिए लोगों ने गलियों की ओर रुख किया तो वहां भी वाहन जगह-जगह फंस गए। जाम किस कदर था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई वाहन चालक गाड़ी बंद कर बाहर खड़े रहे।
विज्ञापन


कहां-कहां लगा था जाम
शहर के शास्‍त्री चौक, दाउदपुर, रेती चौक, बैंक रोड, गीता प्रेस, बिलंदपुर, गोरखनाथ, बरगदवा से मेडिकल कॉलेज जाने वाले रास्ते, पैडलेगंज और हाइवे पर भी वाहन खड़े नजर आए। आधा किलोमीटर वाहनों की कतारें नजर आ रही थीं। यहां तक कि चौराहों पर तैनात ट्रैफिर पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। स्कूल छूटने के बाद तो जाम और घना हो गया। कई अभिभावक बच्चों के देर से घर पहुंचने पर परेशान हो उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ियां छोड़ पैदल निकलने लगे लोग
शहर में जाम की स्थिति ऐसी थी कि लोग बसों और ऑटो से उतरकर पैदल ही अपने गंतव्य पर रवाना हो रहे थे। खासतौर पर बुजुर्गों और महिलाओं को खासी परेशानियों से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed