फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM check the prepartion of Independance day

डीएम ने जांची स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां

Tue, 26 Jul 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 26 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
DM check the prepartion of Independance day
National Flag - फोटो : Amar Ujala
डीएम ओएन सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की सोमवार को तैयारियां जांचीं। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी कई कार्यक्रम होंगे। सुबह साढ़े छह बजे प्रभात फेरी से कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। सात बजे क्रास कंट्री रेस और इसी समय तहसीलों और मुख्यालय पर लगी महापुरुषों की मूर्तियों की सफ ाई व पुष्पार्पण होगा।
विज्ञापन


बताया कि सुबह आठ बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी इमारतों एवं शैक्षिक संस्थाओं में ध्वजारोहण तथा झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन होगा। 8.15 बजे कलेक्ट्रेट में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। सुबह 9 बजे शहीद स्मारक चौरी चौरा एवं सहजनवां क्षेत्र के तहत डोहरिया खास में शहीदों की स्मृति में शहीद स्थल पर माल्यार्पण तथा नौ बजे से ही तारामंडल क्षेत्र में उद्यान विभाग द्वारा पौधरोपण किया जाएगा। जिला परिषद हाल में 9.30 बजे से 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म, 11.30 बजे से मलिन बस्तियों में विशेष सफ ाई अभियान, दोपहर 12 बजे विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज, प्रोबेशन, कुष्ठ सेवाश्रम आदि में फ ल मिष्ठान आदि का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह 12 बजे से 2.30 बजे तक झांकियां निकाली जाएंगी जो जुबली इंटर कालेज परिसर से शुरू होकर नगर निगम परिसर में समाप्त होंगी। दोपहर डेढ़ बजे से नगर निगम में जनसभा का आयोजन तथा वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान होगा। रात 8 बजे नगर निगम में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed