फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   District and area panchayat members decided today

जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर आज फैसला

Sun, 01 Nov 2015 01:33 AM IST
गोरखपुर।
गोरखपुर। Updated Sun, 01 Nov 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर आज फैसला
विज्ञापन

गोरखपुर। जिला पंचायत के 73 और क्षेत्र पंचायत के 1781 वार्डों से कौन सदस्य चुना गया उसका फैसला आज होगा। जिले के 19 ब्लॉकों में मतगणना एक साथ करने के लिए 3700 कर्मचारियों को लगाया गया है। दोनों पदों के प्रत्याशियों के मतों की गिनती अलग-अलग टेबल पर की जाएगी। प्रत्येक पद की गणना के लिए 185-185 टेबल लगाईं जाएंगीं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के परिणाम की घोषणा ब्लॉक पर , जबकि जिला पंचायत सदस्य का परिणाम एवं सर्टिफिकेट जिले के मुख्य राजस्व अधिकारी कार्यालय से जारी होगा।

लंबे समय से अपने चुनावी अभियान में लगे जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के बहुत से प्रत्याशियाें के क्षेत्र में मतदान काफी पहले हो गया था। तभी से वह लोग मतगणना का इंतजार कर रहे थे। मतदान के बाद से ही प्रत्याशी और उनके समर्थक रोज जीत-हार की गुणा गणित लगा रहे थे। रविवार को चुनाव परिणाम आ जाएगा। जिला पंचायत के 73 वार्डों के लिए 1120 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। वहीं क्षेत्र पंचायत के कुल 1818 वार्डों में से 36 निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। जंगल कौड़िया ब्लॉक के वार्ड न. 24 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। यहां पर जनजाति का एक भी व्यक्ति नहीं होने के कारण यह सीट रिक्त घोषित कर दी गई। शेष 1781 वार्डों के लिए 10446 प्रत्याशी मैदान में थे। जनता ने किसके पक्ष में अपना निणर्य सुनाया है रविवार की सुबह 8 बजे से पता चलना शुरू हो जाएगा। प्रशासन की तरफ से मतगणना के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। हर ब्लॉक मुख्यालय पर भारी पुलिस बल के अलावा केंद्रीय पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई है। प्रशासन की तरफ से परिणाम के बाद किसी भी प्रकार के जुलूस, प्रदर्शन और नारेबाजी पर प्रतिबंध लगाया गया है। दिशा-निर्देशों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed