{"_id":"5886661f4f1c1bbb7ecf4850","slug":"disstrict-level-game-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी में गरिमा क्लब और मैना इंटर कॉलेज जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी में गरिमा क्लब और मैना इंटर कॉलेज जीते
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 24 Jan 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय हॉकी, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इसमें जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में गरिमा क्लब और मैना देवी इंटर कॉलेज ने जीत दर्ज की। इसके पूर्व अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी श्रीचंद विजय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
पहला मैच गरिमा क्लब बनाम भगौती इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया। इसमें गरिमा क्लब 3-1 से जीता। दूसरा मैच न्यू आईडीएस मांटेसरी स्कूल बनाम मैना देवी बालिका इंटर कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें मैना देवी इंटर कॉलेज 2-0 विजयी रही। जूनियर बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए। पहला मैच आर्य कन्या इंटर कॉलेज बनाम भगौती कन्या इंटर कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें आर्य कन्या ने जीत दर्ज की।
तीसरा मैच भगौती इंटर कॉलेज बनाम मॉडल एकेडमी के मध्य खेला गया, जिसमें भगौती कॉलेज ने जीत दर्ज की। वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता के आठ मैचों में वशिंका, सवरनीमा, प्रिया चौहान, आदित्या, अंजली चौहान, रीधी अग्रवाल, रीतिका तिवारी एवं हिमालिका सेरेन ने जीत दर्ज की।