फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dispute between SDM and Balu businessman in gauri shri ram

एसडीएम से उलझे बालू के कारोबारी, नोकझोक के बाद हुई धक्का मुक्की

Mon, 14 Jan 2019 01:51 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरी श्रीराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरी श्रीराम Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 14 Jan 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
dispute between SDM and Balu businessman in gauri shri ram
गौरी श्रीराम पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सेवरही इलाके के बनरहा मोड़ के पास रविवार की रात एसडीएम और उनके अर्दली से बालू लदी ट्रक जांच करते दौरान कुछ लोग उलझ गए। ट्रक चालक के सहयोग में काफी लोग पहुंच गए। मौके पर जुटी भीड़ में शामिल लोगों की एसडीएम के अर्दली से धक्का मुक्की भी हुई। बाद में गुस्याएं लोगो ने एसडीएम और अर्दली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिए। 

विज्ञापन


एसडीएम की सूचना पर एसओ सेवरही पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगो को समझा कर जाम हटवाए। एसडीएम तमकुहीराज प्रमोद कुमार ने बताया कि दो ट्रक में मोरंग और एक ट्रैक्टर ट्राली में सफेद बालू लदा था। कागज मांगने पर बालू के कारोबार में लिप्त लोगो के सहयोगी नोकझोक करने लगे। 
विज्ञापन


आरोप मढ़ने लगे कि एसडीएम और अर्दली शराब पीए हैं, जबकि यह आरोप सरासर गलत है। लोग सरकारी कार्य मे बाधा डाले। मौके पर पहुंची सेवरही पुलिस को बालू लड़े तीनो वाहनों को सौप दिया गया। जबकि चालक मौके से भाग गए। वायरल वीडियो से लोगो की शिनाख्त की जा रही। उनकी ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई कराई जाएगी। घटना की सूचना डीएम को भी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed