फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DIOS warns to college for practical marks

प्रैक्टिकल नंबर के लिए डीआईओएस ने चेताया

Sat, 06 Feb 2016 07:47 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Feb 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
DIOS warns to college for practical marks
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की आतंरिक और प्रायोगिक परीक्षा के अंक माध्यमिक
विज्ञापन
शिक्षा परिषद की साइट पर अपलोड करने की स्कूलों की धीमी गति पर डीआईओएस एएन मौर्य ने चिंता जताई है। उन्होंने सभी स्कूलों और कॉलेजों को चेतावनी दी है कि तय समय 15 फरवरी तक यदि वे नंबर अपलोड नहीं करेंगे तो उनकी दावेदारी निरर्थक मानी जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े सभी स्कूल/कॉलेजों को परिषद ने यह निर्देश दिए हैं कि वे संस्थागत और व्यक्तिगत विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल मूल्यांकन, नैतिक शिक्षा, खेल और शारीरिक शिक्षा के ग्रेड के अलावा सैद्धांतिक व प्रायोगिक परीक्षा के प्राप्तांकों को वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दें। इसके लिए परिषद ने पांच जनवरी से 15 फरवरी तक का समय निर्धारित किया है। लेकिन तय मियाद के करीब आने के बाद भी अभी तक केवल 25 फीसदी स्कूल/कॉलेज ही अपने विद्यार्थियों के अंक अपलोड कर सके हैं।

डीआईओएस ने बताया कि स्कूल/कॉलेज प्रशासन को इस बात के लिए सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि अंतिम तिथि बढ़ाई नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed