{"_id":"579634fe4f1c1b687d21e1d4","slug":"devotees-reach-tample-on-first-monday-of-saawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का सोमवार, भक्त पहुंचे भोले के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का सोमवार, भक्त पहुंचे भोले के दरबार
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 25 Jul 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर मुक्तेश्वर नाथ मंदिर पर जल जढातीं महिलाएं।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन का पहला सोमवार श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। आस्था निवेदित करने के लिए श्रद्धालु शिवालय पहुंचे। जल और दुग्ध से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसे लेकर सोमवार को पूरे दिन शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
यूं तो सावन की शुरुआत से हर दिन श्रद्धालु शिवालय पहुंच रहे हैं लेकिन सोमवार को जहां श्रद्धालुओं की तादाद ज्यादा रही, वह उत्साह भी चरम था। बड़े सबेरे स्नान-ध्यान के बाद श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और वहां मौजूद स्थायी और अस्थाई दुकानों से भगवान शिव का पंसदीदा प्रसाद भांग, धतूरा, बेलपत्र खरीदा है और चढ़ाया। कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में ही वेदमंत्रों के बीच रुद्राभिषेक किया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं खासकर महिलाओं ने सावन के पहले सोमवार का व्रत रखा।
मान्यता है कि जो भक्त वर्ष भर सोमवार का व्रत रखने में असमर्थ हैं, वे सावन के सभी सोमवार का व्रत करें तो उन्हें वर्ष भर के सोमवार व्रतों का फल प्राप्त होगा। शहर के महादेव झारखंडी, गोरखनाथ के पास मौजूद मानसरोवर मंदिर, माता मातेश्वरी पंचपेड़वा और गोरक्षनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।