{"_id":"5d4ef9828ebc3e6cac6484e0","slug":"deoria-gorakhpur-news-gkp317254684","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी में नाकाम होने पर होमगार्ड को कुचलने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी में नाकाम होने पर होमगार्ड को कुचलने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
चोरी में नाकाम होने पर होमगार्ड को कुचलने की कोशिश
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बैरौना चौराहे की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बैरौना चौराहे की दुकानों में शुक्रवार की रात चोरों ने दुकानों का ताला तोड़ने की कोशिश की। होमगार्ड की सक्रियता से चोरी में नाकाम चोरों ने उन पर ईंट से प्रहार कर वाहन से कुचलने की कोशिश की। बिजली के पोल के पीछे छिपकर होमगार्ड ने जान बचाई। चोरों ने पड़री ढाले पर शराब की दुकान को भी निशाना बनाया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम छानबीन में जुटी है। मुख्य मार्ग पर हुई घटना से लोग सकते में हैं।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बैरौना चौराहे पर शुक्रवार की रात राजू कुशवाहा के इलेक्ट्रिक सामानों की दुकान के पास सड़क किनारे चालू हालत में पिकअप लगाकर दुकानों के शटर का ताला काट रहे थे। चौराहे पर मौजूद होमगार्ड ने उन पर टार्च की रोशनी डाली तो अपशब्दों का प्रयोग करते हुए चोरों ने ईंट से प्रहार किया। शोर मचाने पर होमगार्ड का दूसरा साथी और पड़ोसी गरीब अंसारी उस ओर बढ़े तो चोरों ने ईंट से उन पर भी हमला किया। चोरों ने तेज रफ्तार में पिकअप मोड़ते हुए होमगार्ड को कुचलने का भी प्रयास किया। विद्युत पोल के पास छिपकर होमगार्डों ने जान बचाई। पड़री ढाला स्थित देसी शराब की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। वहां करीब एक हजार रुपये फुटकर और शराब चोर उठा ले गए। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि पूरी रात ड्यूटी में भटनी थे। उन्हें किसी ने कुछ बताया ही नहीं है। सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस भेजना चाहिए। पता कर कार्रवाई करेंगे।