फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria defeated to Gorakhpur 'B' in cricket

देवरिया से हारा गोरखपुर ‘बी’

Tue, 28 Feb 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 28 Feb 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Deoria defeated to Gorakhpur 'B' in cricket
सेंट एंड्रयूज कॉलेज के मैदान मे क्रिकेट खेलते देवरिया और गोरखपुर के खिलाड़ी। - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंतर जिला अंडर-19 प्रतियोगिता में सोमवार को देवरिया ने गोरखपुर ‘बी’ टीम को तीन विकेट से हरा दिया। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के मैदान में हुए मैच में गोरखपुर ‘बी’ के बल्लेबाज देवरिया के गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आए।
विज्ञापन


टॉस जीतकर गोरखपुर ‘बी’ की टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हिमांशु चौबे के नाबाद 40 रन, शिवम चौधरी के 39 और विक्रम यादव के 38 रनों की मदद से निर्धारित 45 ओवरों में सभी विकेट खोकर 175 रन बनाए। मैच में देवरिया के गेंदबाज हावी रहे। विपक्षी टीम के सभी बल्लेबाज रन के लिए संघर्ष करते रहे। देवरिया की ओर से पियूष यादव ने तीन, नहेंद्र त्रिपाठी ने दो तथा जितेंद्र साहनी ने एक विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में देवरिया ने अजीब सिराज के बेहतरीन 60 रनों की मदद से सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके अलावा राकेश मल्ल ने नाबाद 31, अमित सिंह ने 23 रन बनाए। गोरखपुर की ओर से नीरज यादव और त्र्यंबक शुक्ला ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि अनिमेश राज, किशन मोहन और श्याम ने 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed