फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dengu

डेंगू की वापसी : एक दिन में 16 मरीजों में डेंगू की हुई पुष्टि

Tue, 19 Nov 2019 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
dengu
डेंगू की वापसी : एक दिन में 16 मरीजों में पुष्टि
विज्ञापन

गोरखपुर। ऑफ सीजन माने जा रहे डेंगू ने शहर में कमबैक किया है। एक ही दिन में 16 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ोें के अनुसार इस सीजन अभी तक 89 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक दिन में इतने मरीज पाए जाने पर डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार सर्वे और जागरूकता अभियान चलाए जाने के स्वास्थ्य विभाग के दावे और नगर निगम के स्वच्छता अभियान पर सवालिया निशान लग गया है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर के अंत तक डेंगू का प्रकोप बहुत कम हो जाता है। इस सीजन डेंगू ने अक्तूबर की शुरुआत के साथ वापसी की है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन 89 लोग डेंगू का शिकार हो चुके हैं। सोमवार को 16 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। यह मरीज शहर के छोटे काजीपुर, मुफ्तीपुर, तुर्कमानपुर, रेती रोड, राजघाट और अलीनगर क्षेत्र के हैं। खास बात यह है कि इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर मच्छरों की रोकथाम के लिए जागरूकता और इकट्ठा हुए पानी को हटाने का अभियान चला रहा है। नगर निगम प्रशासन भी इन इलाकों में फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव करा चुका है। इतनी कवायद के बाद डेंगू के मरीजों का सामने आना अभियानों की सच्चाई बयां कर रहा है।
विज्ञापन

1070 किलोग्राम टेमीफॉस खर्च लेकिन मच्छर नहीं हुए खत्म
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मच्छरों की रोकथाम के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से अक्तूबर 2018 से अब तक नगर निगम को 1070 किलोग्राम एंटी लार्वा रसायन दिया जा चुका है। इसमें से छह सौ लीटर एंटी लार्वा रसायन इस सीजन में दिया गया है। फॉगिंग के लिए एक किलोग्राम एंटी लार्वा रसायन 200 लीटर डीजल में मिला कर जलाया जाता है। 1070 किलोग्राम एंटी लार्वा रसायन से फॉगिंग कराने के लिए 2.14 लाख लीटर डीजल की आवश्यकता होगी। यदि इतनी फॉगिंग कराई गई होती तो शहर में मच्छरों का पनपना नामुमकिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डेंगू के सिर्फ तीन मामले सोमवार के हैं बाकी 13 नमूने पिछले तीन दिन के हैं। सोमवार को सभी नमूनों की जांच हुई और इनमेें 16 पॉजिटिव पाए गए। डेंगू की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे कराया जा रहा है। लोगों को घरों में पानी इकट्ठा नहीं होने देने का सुझाव दिया जा रहा है। डेंगू के मच्छर साफ पानी में पैदा होते हैं, पानी इकट्ठा न हो इसका ख्याल लोगों को भी रखना होगा।
डॉ. अरविंद कुमार पांडेय, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed