फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   death

बिजली कटौती से मौत

Sun, 14 Jul 2019 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
death
करंट की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत
विज्ञापन

पिपराइच। इलाके के महराजी गांव निवासी शंभू गौड़ के घर में लगे टूल्लू पंप में शनिवार सुबह करंट उतर गया। इसकी चपेट में आकर मां-बेटे की मौत हो गई। एक साथ दो मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार को शंभू गौड़ की पत्नी आशा देवी (50) घर में सफाई कर रहीं थी। टूल्लू पंप के पास सफाई करते समय वह करंट की चपेट में आ गईं। बेटा अंकुर (18) बचाने गया। तो वह भी चपेट में आ गया। घरवाले दोनाें को लेेकर पिपराइच सीएचसी लाए। जहां उनकी मौत हो गई। घरवालों के अनुसार तेज बारिश के कारण टूल्लू पंप में करंट आ गया।
विज्ञापन

टुल्लू पंप से बना रहता है खतरा
सेवानिवृत्त अधिकारी एसके यादव ने बताया कि टुल्लू पंप में अक्सर वोल्टेज के बढ़ जाने का खतरा बना रहता है। लोग घरों में हैंडपंप के पास ही इसे लगाते हैं। इसमें निकले नंगे तार बेहद खतरनाक हो जाते हैं। इससे बचाव के लिए पाइप के अंदर से ही तारों की वायरिंग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ प्रमुख घटनाएं
11 नवंबर 2018
कैंपियरगंज में 50 वर्षीय महिला की खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। खेत में लगे बिजली के खंभे से तार टूटकर खेत में पड़ी हरी घास की संपर्क में आ गई थी।
12 जनवरी 2019
झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो में घर का पंखा चलाने गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घर वालों का आरोप था कि अचानक वोल्टेज हाई होने से मौत हुई।
9 मई- 2019
कौड़ीराम टोला के जरलही में पेड़ से ताड़ी उतारने के दौरान पास के बिजली के खंभों की जद में आने से मजदूर कुन्नू गौड़ की मौत हो गई।
अगस्त 2018
निजी लाइनमैन विश्वविद्यालय फीडर में शटडाउन के दौरान सुधार कार्य कर रहा था। मौके पर अधिकारी भी थे। अचानक शटडाउन वापस लेने से करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत हो गई।

कोट
करंट से मौत होने की जानकारी नहीं है। ऐसी घटना हुई है तो विद्युत सुरक्षा टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी। निगम की तरफ से लापरवाही हुई तो कार्रवाई के साथ नियमानुसार मुआवजे का प्रयास किया जाएगा। - देवेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed