फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body found in hotel room in Sant Kabir Nagar, Gorakhpur

यूपी: होटल के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 17 Aug 2019 06:15 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 17 Aug 2019 06:15 AM IST
Dead body found in hotel room in Sant Kabir Nagar, Gorakhpur
होटल के कमरे में मिला शव - फोटो : Amar Ujala

संत कबीर नगर से सटे खलीलाबाद शहर के एक होटल के कमरे में शुक्रवार की रात खून से लथपथ एक नलकूप ऑपरेटर का शव मिला। जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।  



शुक्रवार की रात एक कमरे में एक कर्मचारी ने खून से लथपथ शव देखा। उसने मैनेजर को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुच गई। शव की पहचान खलीलाबाद शहर के बंजरिया निवासी चंद्रप्रकाश के रूप में हुई। वह नलकूप विभाग में ऑपरेटर के पद पर तैनात है। शव के पास चाकू भी मिला है। 


मौके पर एसपी ब्रजेश सिंह, एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ रमेश कुमार पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed