{"_id":"5dcbe4978ebc3e5b740635c8","slug":"dancing-soldier-in-kartik-purnima-video-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा की रात ऑर्केस्ट्रा में सिपाही ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल, खूब मजे ले रहे यूजर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा की रात ऑर्केस्ट्रा में सिपाही ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल, खूब मजे ले रहे यूजर्स
Wed, 13 Nov 2019 04:40 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 13 Nov 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
डांस करता सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आयोजित एक ऑर्केस्ट्रा पार्टी में डांस करने वाले सिपाही का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को शेयर कर खूब मजाक उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के बांसी नदी के नौगांवा घाट पर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा की रात विशाल मेले का आयोजन किया गया था। इस दौरान ऑर्केस्ट्रा पार्टी का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
देर रात ऑर्केस्ट्रा में जब गाना-बजाना चल रहा था, तो कार्यक्रम में मौजूद सब लोग थिरकने लगे। इस दौरान सुरक्षा में तैनात फोर्स का एक सिपाही भी खूब झूम-झूम कर नाचने लगा। इसी दौरान किसी ने सिपाही के डांस को रिकॉर्ड कर लिया, जो अब डांसिंग सिपाही के नाम से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन