फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cyber crime in gorakhpur

साइबर अपराधियों ने पुलिस को भी नहीं छोड़ा, रेलवे चौकी प्रभारी का फेसबुक ID हैक

Wed, 18 Dec 2019 11:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Dec 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
cyber crime in gorakhpur
facebook hack
साइबर अपराधियों ने पुलिस को भी नहीं छोड़ा। रेलवे चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा की फेसबुक आईडी हैक कर उनके रिश्तेदारों, परिचितों से बीमारी के नाम पर रुपये मांगे गए हैं। जब दोस्तों ने फोन पर बीमारी के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही तो मंगलवार को उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने आईडी को ब्लॉक कराया है। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंट थाना के रेलवे चौकी प्रभारी अक्षय मिश्रा के रिश्तेदार व दोस्त मंगलवार सुबह फोन कर पूछने लगे कि फेसबुक पर आपने रुपये की मदद मांगी है। कौन सी बीमारी हो गई?
विज्ञापन


रिश्तेदारों ने पूछा कि दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में कौन भर्ती है। इसके बाद उनके होश ही उड़ गए। पूछताछ की तो पता चला कि उनके फेसबुक आईडी से मैसेज भेजकर रुपये मांगे गए हैं। इसके बाद चौकी प्रभारी ने अपना फेसबुक अकाउंट देखा। उसमें लिखा था- आपकी एक हेल्प चाहिए। दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में हूं। तत्काल कुछ रुपये की जरूरत है। रुपये खाते में ट्रांसफर कर दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चौकी प्रभारी ने अपने फेसबुक पर पोस्ट डालकर आईडी हैक होने की जानकारी परिचितों को दी। मंगलवार सुबह उन्होंने साइबर सेल पहुंचकर अपनी आईडी ब्लॉक करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed