{"_id":"5df14e4b8ebc3e879d41e8df","slug":"cyber-crime-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3329111129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी करने वाले नंबरों को चिह्नित कर साइबर अपराध रोकेगी पुलिस, ब्लॉक होंगे नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाजी करने वाले नंबरों को चिह्नित कर साइबर अपराध रोकेगी पुलिस, ब्लॉक होंगे नंबर
Thu, 12 Dec 2019 12:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष सेल का गठन कर दिया गया है। साइबर सेल जालसाजी करने वाले नंबरों को चिह्नित कर उसे ब्लाक कराने का काम करेगी। जानकारी के मुताबिक साइबर अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ीं हैं।
कार्रवाई करने के लिए थाने, जिला व जोन स्तर पर साइबर सेल की टीम गठित की गई है। बावजूद इसके साइबर अपराध कम नहीं हो रहा। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने साइबर सेफ पोर्टल की मदद से अपराधियों का मोबाइल नंबर बंद कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए पीड़ित को प्रार्थना पत्र के साथ ही जालसाज का मोबाइल नंबर बताना होगा, जिसे साइबर सेल की टीम साइबर सेफ पोर्टल के जरिए संबंधित मोबाइल नेटवर्क कंपनी को भेजकर बंद कराएगी। एडीजी रेंज जय नरायण सिंह ने गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज के पुलिस कप्तान को पत्र लिख इस पर तत्काल इसे लागू करने का आदेश दिया है।