फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Currency crisis for salery

सैलरी डे के दिन रहेगा करेंसी का संकट

Thu, 01 Dec 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 01 Dec 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Currency crisis for salery
money
करेंसी कम होने के बाद भी बुधवार को जैसे-तैसे बैंकों का काम तो चल गया, लेकिन बृहस्पतिवार को महीने के पहले दिन यानी सैलरी डे होने के बावजूद बैंकों को करेंसी के संकट से जूझना पड़ेगा। मंगलवार को रिजर्व बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई करेंसी से बुधवार को किसी तरह बैंकों और एटीएम का काम चला। हालांकि इस दौरान अधिकांश लोगों को मायूसी ही हाथ लगी। कई बैंकों ने करेंसी न होने संबंधी सूचना तक बैंकों में चस्पा कर दी। वहीं अधिकांश एटीएम सुबह से शाम तक सूखे रहे। बुधवार को तो आरबीआई से कोई कैश नहीं मिल सका। बृहस्पतिवार को भी यही स्थिति रहने की आशंका है।
विज्ञापन


शुक्रवार को रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ बड़ौदा को करीब 40 करोड़ रुपये दिए थे। आरबीआई के निर्देशानुसार बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न बैंकों की 16 शाखाओं के बीच इस करेंसी का वितरण किया। इसी रकम से विभिन्न बैंकों और एटीएम का काम बुधवार तक चला। हालांकि विभिन्न बैंकों को दोपहर बाद रकम मिलने की वजह से एटीएम की स्थिति दोपहर बाद ही सुधर सकी। कुछ प्रमुख बैंकों के एटीएम पर लंबी कतार लगी रही। शाम होते-होते करीब-करीब सभी बैंकों में करेंसी खत्म होने की सूचना आने लगी। ऐसे में बृहस्पतिवार को सैलरी डे होने के बावजूद काफी संख्या में लोगों को निराश होना पड़ेगा। हालांकि पीएनबी के अधिकारियों को आरबीआई से कुछ कैश उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


नगर निगम के लेखाधिकारी बृजेश सिंह का कहना है कि सभी कर्मचारियों की सैलरी पूर्व की भांति उनके खाते में ही भेजी जाएगी। नकद भुगतान संबंधी किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बैंक और एटीएम से ही सैलरी की रकम निकालनी होगी। इस संबंध में पीएनबी के मंडल प्रमुख टी. बड़पंडा का कहना है कि सैलरी और पेंशन डे को ध्यान में रखते हुए रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को अधिक कैश उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। उधर, स्टेट बैंक के एजीएम अमर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को तो करेंसी की कमी रहने की आशंका है। आरबीआई ने शुक्रवार को करेंसी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। ऐसे में सैलरी डे के दिन खाताधारकों को कैश मिलने में मुश्किल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed